एक्सप्लोरर

आजमगढ़ में BJP जिलाध्यक्ष बोले- डिप्टी CMO कर रहे करोड़ों की वसूली, ऑडियो सबूत DM को सौंपा

Azamgarh News: बीजेपी जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने आरोप लगाया कि डिप्टी CMO डॉ. अरविंद चौधरी, जो लेवल-3 के डॉक्टर हैं. उन्हें नियमों को ताक पर रखकर निजी अस्पतालों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया.

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां बीजेपी जिलाध्यक्ष ने सीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने स्वास्थ्य में विभाग में तमाम शिकायतों को लेकर डीएम से मुलाक़ात कर कार्रवाई की मांग की है.

बीजेपी जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने आरोप लगाया कि डिप्टी CMO डॉ. अरविंद चौधरी, जो लेवल-3 के डॉक्टर हैं, को नियमों को ताक पर रखकर निजी अस्पतालों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया, जबकि जिले में लेवल-4 के डॉक्टर उपलब्ध हैं. शिकायत में कहा गया है कि डॉ. चौधरी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, और क्लीनिक को पहले सीज करवाते हैं और फिर मोटी रकम वसूलकर उन्हें संचालन की अनुमति देते हैं. इस वसूली की पुष्टि के लिए एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी DM को सौंपी गई है.

रिश्वत लेकर नौकरी देने का आरोप

इसके अलावा ध्रुव सिंह ने CMO डॉ. अशोक कुमार और डिप्टी CMO पर 100 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति में प्रति कर्मचारी 2.5 से 3 लाख रुपये की उगाही का आरोप लगाया. पुलिस भर्ती में मेडिकल रिपोर्ट के नाम पर भी लाखों रुपये की वसूली का दावा किया गया है.

शिकायती पत्र में लालगंज के न्यू आयुष नर्सिंग होम का विशेष उल्लेख किया गया है. आरोप है कि CMO के आदेश पर इस नर्सिंग होम को सीज किया गया था, लेकिन डिप्टी CMO डॉ. अरविंद चौधरी ने संचालक अभिषेक कुमार सरोज से 70,000 रुपये की रिश्वत लेकर इसे फिर से शुरू करने की अनुमति दी. हैरानी की बात यह है कि अभिषेक सरोज के पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं है, फिर भी फर्जी तरीके से उन्हें डॉक्टर बनाकर नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन कराया गया. इस रिश्वतखोरी की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के तौर पर DM को सौंपी गई है.

डिप्टी सीएमओ 18 साल से एक ही जगह

यही नहीं ध्रुव सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि डिप्टी CMO डॉ. अरविंद चौधरी पिछले 18 साल से आजमगढ़ में तैनात हैं, जो नियमों का उल्लंघन है।. उन्होंने कहा कि इस लंबी तैनाती ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को प्रभावित किया है.

डीएम ने दिए जांच के आदेश

जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना के नेतृत्व में डीडीओ संजय कुमार सिंह और मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है. ध्रुव सिंह ने डीडीओ कार्यालय पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है. चाहे नेता हो या अधिकारी, भ्रष्टाचार में लिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget