एक्सप्लोरर

मॉब लिंचिंग को लेकर आजम खां का बड़ा बयान, कहा- सरकारें मजबूत हैं और मुसलमान कमजोर

आजम ने कहा कि देश में सरकारें मजबूत हैं और मुसलमान कमजोर हैं, यही कारण है कि हमें 1947 के बाद से बहुत जिल्लत की जिंदगी गुजारनी पड़ रही है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। किसानों की जमीन कब्जा करने के मामले में उत्तर प्रदेश में भू-माफिया घोषित आजम खां ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां ने कहा कि भारत में मुसलमानों को 1947 के बंटवारे में पाकिस्तान न जाने की सजा मॉब लिंचिंग के रूप में मिल रही है।

आजम खां ने देश में मॉब लिंचिंग की आलोचना करते हुए इसे देश बंटवारे के वक्त मुसलमानों के पाकिस्तान न जाने से जोड़ा है। आजम खां ने कहा है कि मुसलमान 1947 के बाद भी सजा काट रहे हैं। अगर मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो उन्हें यह सजा नहीं मिलती। मुसलमान यहां हैं तो हैं, सजा तो भुगतेंगे। आजम खां ने कहा कि जो भी होगा मुस्लिमों को उसे भुगतना होगा। अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले आजम खां यही नहीं रुके और उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज पाकिस्तान क्यों नहीं गये। यह तो मौलान आजाद, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल और राष्ट्रपिता बापू से पूछिए। उन्होंने मुस्लिमों से क्या वादे किये थे।

आजम खां ने कहा कि हमारे पूर्वज क्यों नहीं गए पाकिस्तान। उन्होंने भारत को अपना वतन माना। उन्हें अब इस वतनपरस्ती की सजा तो मिलेगी और वो सहेंगे। उन्होंने ने कहा कि बापू की मार्मिक अपील पर मुसलमान पाकिस्तान नहीं गए थे। बापू ने मुसलमानों से कहा था कि ये देश तुम्हारा है, अगर बंटवारा बाकी के मुसलमान भी चाहते तो देश की ये शक्ल नहीं होती।

आजम ने कहा कि देश में सरकारें मजबूत हैं और मुसलमान कमजोर हैं, यही कारण है कि हमें 1947 के बाद से बहुत जिल्लत की जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। अगर मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो उन्हें यह सजा नहीं मिलती। मुसलमान यहां हैं तो हैं, सजा तो भुगतेंगे। आजम ने आगे कहा कि मुसलमान बंटवारे के हिस्सेदार ही नहीं थे और उसके गुनहगार भी नहीं थे, लेकिन आज उसकी सजा मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुसलमान बंटवारे के बाद से लगातार सजा भुगत रहा है।

मॉब लिंचिंग को लेकर आजम खां का बड़ा बयान, कहा- सरकारें मजबूत हैं और मुसलमान कमजोर

रामपुर से पहली बार संसद पहुंचे आजम खां को रामपुर जिला प्रशासन ने भू-माफिया घोषित करते हुए भूमि अतिक्रमण को लेकर उनके खिलाफ 23 एफआईआर दर्ज की हैं। आजम खां ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताते हुए कहा भाजपा पर आरोप लगाया कि जब से उन्होंने भाजपा के खिलाफ चुनाव जीता है तब से उन्हें सजा दी जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माफिया अतीक की जमीन पर गरीबों को मिलेगा घर, योगी सरकार बनाएगी फ्लैट
माफिया अतीक की जमीन पर गरीबों को मिलेगा घर, योगी सरकार बनाएगी फ्लैट
अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- 'चुनाव आयोग को मुक्त...'
अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- 'चुनाव आयोग को मुक्त...'
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget