एक्सप्लोरर

Azam Khan News: MP-MLA कोर्ट से सपा नेता आजम खान को मिली राहत, अदालत ने इस मामले में किया बरी

UP News: रामपुर की MP MLA कोर्ट से सपा नेता आजम खान को राहत मिली है. अदालत ने डूंगरपुर केस में बुधवार को सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया है. पेशी के बाद उन्हें वापस सीतापुर जेल भेज दिया गया.

Rampur News: समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान को रामपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट राहत मिली है. कोर्ट ने साल 2019 में उन पर दर्ज हुए लूट और मारपीट के केस में बेगुनाह मानते हुए बरी कर दिया. डूंगरपुर केस में कोर्ट ने सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान सहित सभी सातों आरोपियों को बरी कर दिया. बुधवार की सुनवाई में अदालत ने ये अहम फैसला सुनाया है. 

यूपी में सपा सरकार के दौरान रामपुर में पुलिस लाइन के पास डूंगरपुर में आसरा कॉलोनी बनाई गई थी. यहां पहले से ही कुछ मकान बने थे, जिन्हें सरकारी जमीन पर बने बताकर साल 2016 में तोड़ दिया गया था, तोड़े गए मकान मालिकों ने सरकार बदलने पर साल 2019 में गंज थाने में कुल 12 पीड़ितों ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए थे, इसमें आरोप था कि सपा सरकार में आजम के इशारे पर पुलिस और सपाइयों ने आसरा आवास बनाने के लिए उनके घरों को जबरन खाली कराया और उनके साथ मारपीट और लूटपाट की. फरियादियों ने आरोप लगाया था कि मकानों पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त किया गया. 

अदालत ने आरोपों को माना आधारहीन
इन मुकदमों में आजम खान का नाम जांच के दौरान शामिल किया गया था. गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बयान दिए कि उन्होंने आजम खान के इशारे पर मकानों में लूटपाट और तोड़फोड़ की थी. इस मामले में आजम खान, अजहर अहमद खान, ठेकेदार बरकत अली, रिटायर्ड सीओ आले हसन, फिरोज खान, रानू खां, धर्मेंद्र चौहान, फसाहत अली खां शानू आरोपी थे. 

आज़म खान के वकील नासिर सुलतान ने बताया कि कोर्ट ने माना है कि घटना के समय डूंगरपुर बस्ती में किसी का मकान या प्लॉट होना संभव नहीं था क्योंकि यह योजना 2015 में शुरू हुई थी और घटना के बताये गये  समय से पहले ही सरकारी योजना बन चुकी थी इसलिए अदालत ने लगाये गये आरोपों को आधारहीन मानते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया. इस केस की वादी रूबी पत्नी करामत अली थी, इस घटना से सम्बंधित आज़म खान के खिलाफ 12 लोगों ने मुकदमे दर्ज कराए थे. 

सीतापुर जेल में बंद हैं आजम खान
आज़म खान 22 अक्टूबर 2023 से सीतापुर की जेल में बंद हैं और 7 साल की सजा काट रहे हैं, सपा के कद्दावर नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद से आज़म खान सीतापुर जेल में बंद हैं और उनकी पत्नी डॉ तंजीन फातिमा रामपुर जेल में बंद है जबकि बेटा अब्दुल्लाह आज़म हरदोई जेल में बंद है.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की बड़ी जीत, जिला अदालत ने तहखाने में दी पूजा-पाठ की इजाजत

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget