एक्सप्लोरर

UP News: पत्नी को ज्योति मौर्य कहना पति को पड़ा भारी, पुलिस में केस दर्ज कराते हुए लगाए ये आरोप

Ayodhya News: एक महिला ने पति और उसके भाई पर ज्योति मौर्या के नाम से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले के बाद ज्योति मौर्या जैसा प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में आ गया.

Ayodhya: एसडीएम ज्योति मौर्या (SDM Jyoti Maurya) नाम इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ ऐसे मामले भी आ रहे हैं, जिसमें पत्नियों को ज्योति मौर्या नाम से पुकारने पर मुकदमा भी दर्ज हो रहा है. अयोध्या कोतवाली सिटी (Ayodhya Kotwali City) में भी ऐसा ही एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां निशा नाम की एक महिला ने पति द्वारा ज्योति मौर्या नाम कहकर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले में निशा के पति अनूप ने वही कहानी दोहरा रहे हैं, जो एसडीएम ज्योति मौर्या का पति आलोक मौर्य कह रहे हैं. 

आरोपी पति अनूप के उसने टेंपो चलाकर और मेहनत मजदूरी करके अपनी बीवी को पढ़ाया. पति का आरोप है कि पढ़लिख लेने के बाद अब वह कहती है कि मैं उसके लायक नहीं हूं, वह दूसरी शादी करना चाहती है. निशा और अनूप के बीच हुए विवाद का वीडियो वायरल हुआ तो यह पूरा मामला चर्चा में आ गया. इस पूरे विवाद में ज्योति मौर्या की भी इंट्री हो गई अयोध्या जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बरईपारा गांव की रहने वाली निशा प्रजापति की शादी रौनाही थाना क्षेत्र के कपासी गांव की अनूप प्रजापति से हुई थी.

पत्नी ने ज्योति मौर्या कहने पर दर्ज कराया मुकदमा

शादी के बाद सात जन्म तक साथ जीने मरने के वादे के साथ निशा अपनी ससुराल आ गई. शादी के लगभग 4 साल तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा. मगर जून 2022 में निशा अपनी ससुराल से मायके गई, तो अब पति से कह रही है तुम हमारे लायक नहीं हो. अयोध्या सिटी में पति अनूप और उसके भाई प्रेम प्रजापति ने महिला को किसी दूसरे लड़के के साथ देखा तो यहीं से हो गई ज्योति मौर्या की इंट्री हो गई. इस विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद निशा ने अपने पति और जेठ पर उसे ज्योति मौर्या कहकर अपमानित करने और अपशब्द कहने का मुकदमा दर्ज करा दिया.

महिला ने पति और उसके भाई पर लगाये ये आरोप

निशा द्वारा दर्ज कराये गए मुकदमे में कहा गया है कि, वह 15 जुलाई को अपने कमरे से निकलकर चाय पीने के लिए सड़क पर गई थी. उसी समय उसके साथ लाइब्रेरी में पढ़ाई करने वाला राहुल मिल गया, जिसके साथ वह बातचीत कर रही थी. तभी उनके पति अनूप और भाई प्रेम प्रजापति पहुंचे. निशा ने आरोप लगाया कि उसके पति और देवर अभद्रता करते हुए उसे ज्योति मौर्या कहने लगे, यही नहीं दोनों ने उसके और राहुल नाम के युवक के साथ मारपीट भी की. 

मामले की जांच की जा रही है- सीओ सिटी

इस संबंध में सीओ सिटी अयोध्या शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उसरु नवीन मंडी कोतवाली नगर की रहने वाली निशा नाम की महिला के द्वारा लिखित में तहरीर दिया गया है. जिसके आधार पर कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. महिला द्वारा तहरीर में लिखा गया है कि उसके पति और उसके भाई द्वारा कहा गया कि ज्योति मौर्या हो रही हो. उन्होंने कहा कि इस संबंध में विवेचना प्रचलित है, आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: UP News: सीमा हैदर पर भड़के योगी के मंत्री, कहा- 'यहां क्या कर रही है, पाकिस्तान चले जाना चाहिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget