एक्सप्लोरर

अयोध्या: संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान के पिता का बयान आया सामने, बताया- बेटे से क्या हुई बात?

राम मंदिर पर हमले की साज़िश रचने के आरोप में गिरफ़्तार किए गए संदिग्ध आंतकी अब्दुल रहमान के पिता अबु बकर ने कहा कि हम सरकार से यहीं मांग करेंगे कि न्याय होनी चाहिए.

Ayodhya News: अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोप में संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया गया है. यूपी एटीएस उसे अयोध्या लेकर आई है जहां उसके पिता अबु बकर से उसकी मुलाकात करवाई गई. जिस पर अब पिता का बड़ा बयान सामने आया है. अबु बकर ने कहा कि अगर मेरा बेटा दोषी तो उसकी सजा मिलनी ही चाहिए. 

रविवार 9 मार्च को यूपी एसटीएफ ने थाना इनायतनगर में अबु बकर की मुलाक़ात बेटे अब्दुल रहमान से करवाई थी. इस मुलाक़ात के बाद पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे से कहा है कि अगर  तुमने गुनाह किया है तो जो तुम्हें सजा मिले उसे हंस कर कबूल कर लेना. गलत का साथ न तो बाप देता है और न ही इस देश का कानून देता है.  अगर तुम निर्दोष हो तो हम सरकार से मांग करेंगे कि उसके साथ अन्याय ना हो. 

पिता ने सजा देने की मांग
अबु बकर ने कहा कि हमारी बेटे से ज्यादा देर तक मुलाकात नहीं हो पाई. थोड़ी देर बातचीत के बाद हमें रात को छोड़ दिया गया. हम सरकार से यहीं मांग करेंगे कि न्याय होनी चाहिए. अगर मेरा बेटा दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए और अगर निर्दोष है तो उसे माफी मिलनी चाहिए.  एसटीएफ टीम ने आरोपी अब्दुला रहमान को हरियाणा के पलवल से गिरफ़्तार किया था, जिसके बाद अब उसके पैतृक गांव अयोध्या के मजनाई लाया गया. थाना इनायतनगर में पिता अबू बकर से भी पुलिस ने पूछताछ की थी. 

बता दें कि संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोप में 2 मार्च को पलवल से गिरफ्तार किया गया था, उसके पास से दो मोबाइल भी मिले थे. इसके साथ ही अयोध्या राम मंदिर के कुछ वीडियो भी मिले जिसे रेकी के दौरान बनाया गया था. आरोप हैं कि वो आतंकी संगठन से जुड़ा था और राम मंदिर पर हमले की फिराक में थे. लेकिन इससे पहले ही एटीएस और एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया.  

'हिजाब पहनें मुस्लिम मर्द, रंग से बची रहेगी टोपी' योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget