एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में सरयू का जलस्तर बढ़ने से मंडराया खतरा, गोंडा को जोड़ने वाले ढेमवा पुल पर कटान तेज

Ayodhya Flood: सड़क बहने की वजह से लोगों को खेतों से घूमकर नाव के सहारे इस पार से उस पार जाना पड़ रहा है, लेकिन अगर बाढ़ का पानी खतरे के निशान को पार करता है तो मुश्किल बढ़ जाएगी.

Ayodhya Flood: अयोध्या (Ayodhya) में सोहवल से गोंडा (Gonda) जनपद को जाने वाले ढेमवा पुल पर भी सरयू का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान शुरू हो गया है. बीते साल पुल से आगे दोनों जनपदों को जोड़ने वाली सड़क बाढ़ की चपेट में आने की वजह से पहले ही बह चुकी है. इसके बाद यहां सड़क तो नहीं बनी लेकिन उसकी जगह बालू डाल कर आवागमन हो रहा था, लेकिन इस बार सरयू (Saryu River) में जलस्तर बढ़ने के साथ ही बालू की सड़क तो पानी में बह ही गई अब ढेमवा पुल भी कटान की जद में आ गया है.

सड़क के बह जाने की वजह से अब लोगों को अपने खेतों से घूमकर नाव के सहारे इस पार से उस पार जाना पड़ रहा है, लेकिन अगर बाढ़ का पानी खतरे के निशान को पार करता है तो आसपास के गांव को भी ये नुकसान पहुंचा सकता है. बीते वर्ष आई बाढ़ के दौरान पुल के बाद बनी गोंडा जनपद क्षेत्र की सड़क कटान की चपेट में आ गई थी, जिसकी मरम्मत नहीं होने की वजह से टूटी सड़क के बावजूद रेत डालकर सड़क का रूप देकर और आवागमन जारी रहा, लेकिन अब नदी का जल स्तर बढ़ते ही एक बार फिर से कटान शुरू होने से खतरा देखते हुए यहां से आवागमन को रोक दिया गया है.

स्थानीय लोगों का आना-जाना हुआ मुश्किल 

इसके आसपास दोनों तरफ के लोगों के खेत भी हैं, इसलिए इस पार से उस पार जाना उनकी मजबूरी है, लिहाजा अब लोग खेतों से घूम कर किसी तरह इस पार से उस पार जा रहे हैं, मगर जिस तरह से ढेमवा पुल के आसपास कटान शुरू हुई है उसने पहले से परेशान लोगो को और परेशान कर दिया है. स्थानीय निवासी   रामसुमन यादव का कहना है कि कि इधर से उधर बहुत लोग बारिश के दौरान जब नाव में उतरे तो नाव भी डूब जाती है. जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी आती है. नाव वाले भी 50-50 रुपये तक लेते हैं. पिछली बार तो 100 रुपये लेते थे. 

यहां रहने वाले एक निवासी अरुण सिंह कहते हैं कि आने-जाने में समस्या तो है ही, गन्ना लेकर आते हैं तब भी समस्या है. पिछले वर्ष बरसात में यह रास्ता कटा है अभी तक बना नहीं, पूरा कटा पड़ा है. बारिश का पानी अगर और बढ़ जाएगा तो या बंद हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: रामपथ के रास्ते में आ रही 18वीं सदी की मस्जिद की मीनार मामले पर सोमवार को सुनवाई, जानें- मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget