एक्सप्लोरर

Pathan Controversy: फिल्म पठान पर अयोध्या के संत ने दी शाहरुख खान को धमकी, कहा- 'चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा'

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. इस बीच अयोध्या के संत भी शाहरुख की फिल्म का विरोध कर रहे हैं. आचार्य ने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है.

UP News: पठान मूवी को लेकर के पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है. पठान मूवी में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर भगवा रंग का अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है. अब इस फिल्म के विरोध में अयोध्या के साधु संत भी आ गए हैं. इस बीच अयोध्या के संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है.  संत ने कहा कि, "मैं ढूंढ रहा हूं, जिस दिन शाहरुख खान मिल गया उस जिहादी को जिंदा जला दूंगा." 

'भगवा का किया है अपमान'
दरअसल, जगत गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि फिल्म पठान में भगवा का अपमान किया गया है. यह एक सोची-समझी रणनीति के तहत लगातार हिंदुओं की भावना को आहत करने के लिए लोगों ने धंधा बना लिया है. यह फिल्म जिहाद है. यह रणनीति तैयार करके किया जाता है, इसलिए आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं ढूंढ रहा हूं जिस दिन शाहरुख खान मिल गया उस जिहादी को जिंदा जला दूंगा और जलाने के पहले उसकी चमड़ी उधेड़ करके उसको दिखाऊंगा कि अगर तुम्हें भगवा से नफरत है तो तुम्हारी धमनियों में बहने वाला रक्त यह क्यों तुम्हारी धमनियों में बहार है. इसका रंग भी तो भगवा है भगवा के बिना किसी का अस्तित्व नहीं हो सकता. भगवान सूर्य का रंग है, अग्नि का रंग है, भगवा शांति का प्रतीक है और सभी सनातन धर्म के मानने वाले आन बान शान है. भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मुंबई में लगे हैं आदमी
जगत गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि शाहरुख खान को मैं तो ढूंढ रहा हूं. हमारे आदमी मुंबई में लगे हुए हैं. जिस दिन शाहरुख खान मिला उसको मैं जिंदा जला दूंगा. अगर हमसे पहले शाहरुख खान को किसी हिंदू शेर ने जला दिया तो उसका मुकदमा मैं स्वयं लडूंगा और उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी अगर सनातन का अपमान करेगा तो पलटवार होगा. शाहरुख खान का मजहब तो इस्लाम है. आज तक उन्होंने अपने मजहब पर ना तो कोई वेब सीरीज और ना कोई फिल्म बनाई है. मैं चैलेंज करता हूं हलाला पर बनाकर दिखा दें, तीन तलाक पर बनाकर दिखा दें, पैगंबर मुहम्मद की जीवनी पर बना कर दिखा दें, पता नहीं 5 मिनट के अंदर कितने टुकड़े होंगे कोई गिन नहीं पाएगा. 

आचार्य ने कहा कि इनको पता है कि हिंदू मानवतावादी है इसलिए उनका मजाक उड़ाओ और पैसा कमाओ. इसलिए हम सब का सम्मान करते हैं, लेकिन जो सनातन की आस्था का मजाक बनाएगा और अपमान करेगा उस पर पलटवार होगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे प्रभु श्री राम, भगवान श्री कृष्ण, भगवान शंकर और श्री बजरंगबली हनुमान ने भी राक्षसों का वध किया है और इन जिहादी राक्षसों का वध हम लोग भी अब शुरू करेंगे.

UP Nikay Chunav: बीएसपी ने इमरान मसूद की पत्नी को निकाय चुनाव में उतारा, इस सीट से बनाया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget