एक्सप्लोरर

बेटे अजीत के खिलाफ केस दर्ज होने पर अवधेश प्रसाद की प्रतिक्रिया, क्या बोले सपा सांसद

Ayodhya News: सपा नेता अवधेश प्रसाद के सांसद चुने जाने के बाद उपचुनाव में अजीत प्रसाद के समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मिल्कीपुर सीट से उपचुनाव लड़ने की संभावना है.

Awadhesh Prasad Son Ajit Prasad FIR: उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद के खिलाफ अपहरण, धमकी देने और मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. सपा सांसद ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि उनका बेटा मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार है.

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अपने बेटे पर मुकदमा दर्ज किये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव (सपा अध्यक्ष) ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मेरे बेटे को उम्मीदवार बनाया है और सपा यह सीट जीत रही है, जिससे भाजपा बेचैन है.” प्रसाद ने दावा किया कि उनके बेटे के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने भाजपा पर रौनाही थाना क्षेत्र में पुलिस अत्याचार के खिलाफ आंदोलन को दबाने की साजिश करने का आरोप लगाया. आंदोलन में दुखीराम नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी.

पुलिस के अनुसार, शनिवार को यहां कोतवाली शहर पुलिस थाना में रवि तिवारी नामक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई.पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना शनिवार दोपहर फैजाबाद शहर में स्टेट बैंक मुख्य शाखा चौराहे के पास एक जमीन खरीद में कमीशन को लेकर विवाद के बाद हुई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140 (3) (अपहरण), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 191 (3) (घातक हथियार से लैस होकर बलवा करना), 351 (3) (जान से मारने की धमकी देना) के तहत दर्ज किया गया है.

प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े हैं अवधेश प्रसाद

उन्होंने बताया कि यह घटना कथित तौर पर एक जमीन खरीद मामले में कमीशन को लेकर विवाद के बाद शनिवार दोपहर फैजाबाद शहर में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के चौराहे के पास हुई. मुकदमे में आरोप लगाया गया कि अजीत प्रसाद और पांच-छह अन्य लोगों ने तिवारी पर हमला किया, धमकी दी और उसका अपहरण कर लिया. अजीत प्रसाद ‘प्रॉपर्टी डीलिंग’ व्यवसाय से जुड़े हुए हैं.

अजीत की मिल्कीपुर सीट से उपचुनाव लड़ने की संभावना

अवधेश प्रसाद के लोकसभा सदस्य चुने जाने और विधानसभा सीट से उनके इस्तीफे के कारण होने वाले उपचुनाव में अजीत प्रसाद के समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मिल्कीपुर सीट से उपचुनाव लड़ने की संभावना है. हालांकि, सपा ने आधिकारिक तौर पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. शिकायतकर्ता अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया रिसाली गांव का रहने वाला है. शहर कोतवाली के प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. 

देव दीपावली पर 12 लाख दीपों से जगमग होंगे वाराणसी के घाट, नाव और होटलों की है बुकिंग जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
यूपी में गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget