एक्सप्लोरर

अयोध्या के संतों ने कांवड़ यात्रा स्थगित होने के फैसले किया स्वागत, बोले- जीवन रहेगा, तो आस्था रहेगी

कांवड़ यात्रा स्थगित होने पर अयोध्या के संत समाज ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी पर लगाम लगाने के लिए ये निर्णय अत्यंत आवश्यक था.

Kanwar Yatra Cancelled in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा स्थगित किए जाने के बाद अयोध्या के संत समाज ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. संतों ने माना कि कोविड-19 की महामारी दो बार पूरे देश को प्रभावित कर चुकी है और इसमें अपने लोगों ने अपने परिजनों और प्रियजनों को खोया है. तीसरी लहर एक बार फिर आने वाली है और माना जा रहा है कि इस बार भी कोरोना की तीसरी लहर बेहद भयानक होगी जिसके मद्देनजर लगातार सरकारी तंत्र वैक्सीन लगाए जाने पर जोर दे रहा है. प्रचार प्रसार के जरिए मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग के साथ-साथ शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है. 

आवश्यक था निर्णय 
 संत समाज ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी पर लगाम लगाने के लिए ये निर्णय अत्यंत आवश्यक था. संत समाज ने कांवड़ संघ के लोगों से भी अपील की है कि लोग आसपास के शिवालयों में ही जलाभिषेक करें और वहीं से मानसिक पूजा कर ईश्वर से प्रार्थना करें. संत समाज ने कहा कि भगवान चाहेंगे तो वैश्विक महामारी के दौर का ये वर्ष अंतिम साबित होगा फिर इस तरह की दैविक आपदाएं नहीं आएंगी. 

यात्रा को स्थगित कर दिया गया
बता दें कि, पिछले 2 वर्षों से कोरोना की वजह से कांवड़ यात्रा नहीं निकाली जा रही थी और एक बार फिर कोरोना के को देखते हुए कांवड़ यात्रा स्थगित की गई है. पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा था कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा कराई जाएगी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के स्वतः संज्ञान लेने के बाद कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया गया है. 

पहले अपने आपको बचाना है
रामलला के पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए जितनी भी धार्मिक यात्राएं हैं वो स्थगित हो गई हैं. जरूरी ये है कि पहले अपने आपको बचाना है. भीड़ ना हो, लोग इकट्ठा ना हों, दूरी बनाए रहें और साथ ही साथ मास्क का भी प्रयोग करें. सरकार की इस व्यवस्था का भीड़ में पालन नहीं हो पाएगा. उत्तर प्रदेश के सरकार ने भी कोरोना के कारण  कांवड़ यात्रा को स्थगित किया है. 

जीवन की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम
तपस्वी छावनी के महंत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को स्थगित किया है. ये जन जीवन की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम है. वैश्विक महामारी की वजह से जिस तरह से तमाम लोगों की जान गई है ऐसे में ये आवश्यक था कि आस्था के साथ-साथ लोगों की जीवन रक्षा पर भी ध्यान दिया जाए. ये बहुत अच्छा हुआ है. लोग अपने आसपास शिवालयों में ही भगवान भोलेनाथ की उपासना करें. आस्था जीवन से बड़ी नहीं है क्योंकि जीवन रहेगा तभी तो आस्था रहेगी. आस्था को बचाने के लिए जीवन को बचाना आवश्यक है. मुख्यमंत्री ने जो जीवन की रक्षा के लिए कदम उठाया है संत उसकी सराहना करते हैं, स्वागत करते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

मुनव्वर राणा बोले- UP का सीएम शादीशुदा होना चाहिए, उसके दो बच्चे भी हो, ओवैसी पर भी बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget