एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अब श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या पहुंचना होगा आसान, जल्द बनेगा रिंग रोड, तीन जिलों से होकर गुजरेगी सड़क

Ayodhya Ring Road: डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह जो रिंग रोड बनाया जाएगा, यह थाना रौनाही के पास से दोनों साइड बस्ती और अयोध्या के बीच से निकाला जाएगा.

Ayodhya News: धर्म नगरी अयोध्या (Ayodhya) को सजाया और संवारा जा रहा है. बढ़ते श्रद्धालुओं को देखते हुए अयोध्या के मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है, जिस तरह से श्रद्धालु लगातार रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं. रोजाना लाखों की संख्या में भीड़ राम नगरी में जुट रही हैं जिसको देखते हुए रिंग रोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा. अब श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या पहुंचना और भी आसान हो जाएगा. 

धार्मिक नगरी अयोध्या को पर्यटन के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. अयोध्या को 3 जिलों को छूकर निकलने वाले रिंग रोड के जरिए अयोध्या के किसी भी कोने में पहुंचना और भी आसान हो जाएगा जिसके लिए उत्तर प्रदेश की सरकार 67.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की योजना बना रही है. राम नगरी के रिंग रोड के निर्माण की योजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है. यह रिंग रोड 3 जिलों से होकर गुजरेगा.

रिंग रोड के निर्माण के लिए तैयार किया गया प्लान 
अयोध्या, गोंडा और बस्ती से होते हुए रिंग रोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने रिंग रोड के निर्माण के लिए जमीन के सर्वे का काम भी पूरा कर लिया है. उत्तर प्रदेश सरकार के रिंग रोड बनाने का सबसे मुख्य कारण यह है कि भगवान रामलला के मंदिर का जो निर्माण कार्य चल रहा है, जब मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तो देश और विदेश में बैठे राम भक्त कैसे अयोध्या पहुंचे उनको अयोध्या पहुंचने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो, इसके लिए रिंग रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है. रिंग रोड के निर्माण के लिए प्लान तैयार किया गया है. रिंग रोड पर 11 बड़े और 12 छोटे फ्लाईओवर बनाए जाएंगे. 4 स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जाएगा.

अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि यह जो रिंग रोड बनाया जाएगा, यह थाना रौनाही के पास से दोनों साइड बस्ती और अयोध्या के बीच से निकाला जाएगा. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि गोरखपुर के आगे का जो ट्रैफिक है वह डायरेक्ट रिंग रोड से जा सकेगा. अयोध्या में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु आएंगे तो उनको एक सुविधा यहां पर होगी और फोरलेन के साथ दो-दो लाइन का सर्विस लेन बनेगा. 

यह भी पढ़ें:-

UP News: यूपी में भी अब खुल सकेंगे हुक्का पार्लर, 30 दिनों में मिलेगा लाइसेंस, हाईकोर्ट ने दिया निर्देश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget