एक्सप्लोरर

अयोध्या रेप केस: सपा नेता के समर्थन में उतरे चाचा शिवपाल, कहा- 'उनकी मांग का समर्थन भी करता हूं'

Ayodhya Rape Case: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने आरोपी के नार्को टेस्ट की डिमांड कर दी है.

Ayodhya Rape Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या के भदरसा में 12 वर्षीय लड़की के साथ रेप की घटना को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करतेे हुए पीड़िता, आरोपी व मामले को तूल दे रहे भाजपा के नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग की.

शिवपाल ने कहा कि अयोध्या में उप चुनाव होने वाला है, इसलिए मामले को हवा दी जा रही है. भाजपा से जुड़े लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम करा सकते हैं. ऐसे में जहां-जहां उपचुनाव होने हैं, वहां-वहां सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सावधान रहना चाहिए. किसी एक वर्ग को बदनाम करना मुख्यमंत्री के लिए ठीक नहीं है. वो किसी एक खास वर्ग के नहीं, पूरे प्रदेश के सीएम हैं. रेप कांड से जुड़े लोगों पर ईमानदारी के साथ कार्रवाई होनी चाहिए.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए शिवपाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "मैं अयोध्या की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. साथ ही पवन पांडेय द्वारा किए गए नार्को टेस्ट की मांग का समर्थन भी करता हूं. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संवेदनशील विषयों पर घटिया राजनीति कौन कर रहा है."

चंद्रशेखर आजाद की ये तस्वीरें बढ़ा देंगी अखिलेश यादव की टेंशन, नगीना सांसद ने फूंक दिया बिगुल

डिप्टी सीएम का पलटवार
केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर किए पोस्ट पर लिखा, "बलात्कारियों को बचाना सपा की जन्मजात फितरत है. अगर बलात्कारी मुसलमान हो, तब पूरा का पूरा सैफई परिवार उसे बचाने के लिए खूंटा गाड़ देता है. सपा होगी साफ." मालूम हो कि, अयोध्या में समाजवादी पार्टी के नेता मोइन खान की बेकरी और घर को जिला प्रशासन के अधिकारियों की एक टीम ने शनिवार को जमींदोज कर दिया. 

शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने आरोपी की बेकरी पर छापा मारा. अधिकारियों ने बेकरी में बन रहे सामान को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है. बेकरी को भी सील कर दिया गया है. खान पर 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप करने व उसे गर्भवती करने का आरोप है. आरोपी खान फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी सहयोगी है. 

इस बीच पूराकलंदर थाना प्रभारी रतन शर्मा और भदरसा चौकी प्रभारी अखिलेश गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है. कोतवाली नगर क्षेत्र में दर्ज मामले में पीड़ित परिवार को समझौता करने के लिए धमकाने के आरोप में सपा नेता और नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा और एक अन्य व्यक्ति को नामजद किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget