एक्सप्लोरर

Ayodhya News: रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गुजरात की होगी बड़ी भूमिका, 9 दिन पहले से शुरू होंगे कार्यक्रम, जानें- तैयारी

Ram Mandir: पूर्णेश मोदी अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोग भी आएंगे.

Ayodhya Ram Mandir: जनवरी 2024 में रामलला की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पहले मकर संक्रांति से 9 दिवसीय हनुमान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा. इसमें गुजरात के 1008 लोग भाग लेंगे. इसी के साथ रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय आदिवासी जनजातियों के बड़े समूह को भी गुजरात से लाने की तैयारी है. गुजरात सरकार रामलला का दर्शन करने अयोध्या आने वाले आदिवासी जनजातियों के प्रत्येक व्यक्ति को 5000 रुपये की सब्सिडी भी देगी. मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर करने वाले पूर्णेश मोदी ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की बड़ी बातें बताई हैं. 

पूर्णेश मोदी अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता वापस आने पर कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जो राहत मिली है वो केवल कनविक्शन पर स्टे का मामला है. मुकदमा अभी खत्म नहीं हुआ है. सूरत कोर्ट में अब भी आगे मुकदमे की सुनवाई होगी. उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

नौ दिन पहले से शुरू हो जाएगा हनुमान यज्ञ

पूर्णेश मोदी ने कहा कि 2024 में भगवान श्री रामचंद्र का जो मंदिर है, उसका लोकार्पण होने वाला है. उसके पहले 9 दिन अयोध्या में हनुमान यज्ञ होने वाला है. 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन आचार्य रामभद्रा महाराज जी के मुख से हनुमान यज्ञ होने वाला है. इस हनुमान यज्ञ में सब सम्मिलित होंगे सूरत से 1008 लोगों के इस यज्ञ में शामिल होने की योजना है. हम उनको कहां होटल में ठहराएंगे, वहां से कैसे यज्ञ स्थल तक ले जाएंगे, 9 दिन तक रहना है यहां पूजा करना है और आखिर में लोकार्पण के कार्यक्रम में सबको सम्मिलित होना है.  

बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचेगे लोग

पूर्णेश मोदी ने कहा, हम रामायण के पूरे इतिहास से परिचित हैं. जब भगवान राम शबरी के घर आए थे तो उन्होंने बेर खिलाए थे. भगवान रामचंद्र यात्रा में आदिवासी समाज के लोग भी आएंगे तो उन्हें पांच हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. इस प्रकार के कार्य को भी आने वाले दिन में 2024 में भी उसको हम आगे बढ़ाने वाले हैं. माता शबरी और श्री राम दर्शन महायात्रा के तहत भी काम होने वाला है. कुल मिलाकर 2024 में जब मंदिर का लोकार्पण किया जाएगा, उसके पहले हनुमान यज्ञ राम कथा सौभाग्य होने वाला है बहुत ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहने वाले हैं.

UP Politics: अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव को BJP सांसद निरहुआ का चैलेंज, कहा- 'आजमगढ़ आने की गलती...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget