एक्सप्लोरर

Ram Mandir Time Table: राम भक्तों के लिए जरूरी खबर, रामलला इस समय करेंगे विश्राम, जानें दर्शन का नया टाइम

Ram Mandir News: राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कहा गया है कि श्री रालला अब दिन में लगभग 1 घंटा विश्राम करेंगे. इस दौरान मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे. फिर एक घंटे के बाद भगवान राम के दर्शन कर पाएंगे.

Ayodhya News: श्री राम की जन्मभूमि से राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. यह खुशखबरी मंदिर में विराजमान रामलला के लिए भी है और उनके भक्तों के लिए भी है. अब रामलला दोपहर में विश्राम कर सकेंगे तो वहीं उनके भक्त सुविधा दर्शन पास के माध्यम से सुगमता से उनके दर्शन कर सकेंगे. श्री राम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला की जिस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई है वह 5 वर्षीय बालक की है. लिहाजा जिस तरह एक मां अपने बच्चे को सुबह उठाती है. दुलारती है लोरी सुनाती है और स्नान करने के बाद वस्त्र और श्रृंगार करती है. इसी तरह पुजारी श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की पूजा और आराधना करते हैं.

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दर्शन अवधि बढ़ा दी गई थी. उसके चलते दोपहर में रामलला को विश्राम नहीं मिल पाता था. यही कारण है कि अब दोपहर में 12:00 बजे आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे और 1:00 बजे से वापस राम भक्तों को अपनी आराध्य के दर्शन होंगे. हालांकि आरती के समय राम भक्तों को दर्शन होंगे लेकिन उसमें वही लोग मौजूद रहेंगे, जिन्होंने दोपहर की आरती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया होगा यह फिर राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की अनुमति से उनके लिए आरती पास जारी हुआ होगा. लगभग 10 मिनट की आरती होगी और 50 मिनट के आसपास मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे यानी उस समय रामलला विश्राम कर रहे होंगे.

दर्शन के लिए किए जाएंगे पास जारी 

दूर दराज से आने वाले राम भक्त अब अधिक सुगमता से अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे. सुबह 7:00 से रात 10:00 बजे तक प्रत्येक 2 घंटे के स्लॉट में राम भक्तों को सुगम दर्शन करने के लिए सुविधा दर्शन पास जारी किया जाएगा. यह पूरी व्यवस्था शनिवार से ही लागू हो जाएगी. प्रत्येक 2 घंटे के स्लॉट के लिए 300 राम भक्त ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा लगभग डेढ़ सौ ऐसे लोग होंगे जिनको श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों की अनुशंसा पर यह पास ऑफलाइन जारी किया जाएगा. इस तरह लगभग 3000 लोग इस विशेष दर्शन सुविधा पास के जरिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला का सुगमता से दर्शन कर सकेंगे इनके लिए एक विशेष लाइन होगी, जिसके जरिए यह कम दूरी तय करके सुविधाजनक तरीके से अपने आराध्य तक पहुंच सकेंगे.

प्रकाश गुप्ता ( प्रभारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ) ने कहा कि सुबह 6:00 से लेकर के रात 10:00 बजे तक लगातार दर्शन चल रहा है. प्रभु को आराम नहीं मिल रहा है. 5 वर्ष के रूप में रामलला विराजमान हैं. इस पर चर्चा हुई है कि रामलला को 1 घंटे का कम से कम विश्राम होना चाहिए दोपहर 12:00 बजे से लेकर के 1:00 तक की आराम दिया जाएगा. उसमें 15 मिनट की आरती होगी और फिर विश्राम होगा और फिर एक बजे से दर्शन प्रारंभ हो जाएगा. राम लला की आरती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पास भी बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है और काउंटर से भी पास जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव को एक और बड़ा झटका, स्वामी के बाद अब इस नेता ने दिया सपा के महासचिव पद से इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget