एक्सप्लोरर

Ram Mandir: कभी जनकपुर से अयोध्या आईं थीं माता जानकी, अब सौगात में शालिग्राम पत्थर, बनेगी रामलला की मूर्ति

Shaligram Stone: भगवान राम की मूर्ति के लिए नेपाल के जनकपुर से शालिग्राम पत्थर रवाना हो चुका है. पत्थर नेपाल की ओर से सौगात में दिया जा रहा है. मूर्तिकार तय करेंगे कि इससे मूर्ति बन सकती है या नहीं.

Ayodhya Ram Mandir: नेपाल (Nepal) के जनकपुर (Janakpur) से कभी माता जानकी अयोध्या (Ayodhya) आई थीं, अब सौगात के तौर पर रामलला की मूर्ति का पत्थर भी जनकपुर से आ रहा है. इन्हीं पत्थरों से रामलला की मूर्ति बनेगी तो अयोध्या और नेपाल के बीच एक बार फिर त्रेतायुग के संबंध ताजा हो जाएंगे. रामलला की मूर्ति किस तरह की होगी यह सब मुंबई के चर्चित और विख्यात फाइन आर्ट के प्रोफेसर वासुदेव कामत की डिजाइन से तय होगा. 

जो पत्थर नेपाल से आ रहे हैं उन्हें अयोध्या पहुंचने के बाद मूर्तिकारों को दिखाया जाएगा और अगर कोई समस्या आती है तो विकल्प के रूप में ओडिशा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश से भी इसी तरह के पत्थर मंगाए जा रहे हैं. जिससे गर्भ गृह में विराजमान होने वाली रामलला की मूर्ति का निर्माण सही समय पर हो सके और इसमें कोई देरी न हो.

जनकपुर से आ रहे हैं शालिग्राम पत्थर
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दो दिवसीय बैठक समाप्त होने के बाद महासचिव चंपत राय ने साफ शब्दों में कहा कि शालिग्राम वह पत्थर होता है जिसमें भगवान विष्णु का निवास होता है इसीलिए बड़ी संख्या में मंदिरों में शालिग्राम पत्थर रखे रहते हैं. इस पत्थर को नेपाल के पोखरा से 50 किलोमीटर दूर गंडकी नदी से लाया जा रहा है, लेकिन यह खरीदा नहीं जा रहा है बल्कि जिस तरह जनकपुर ने जानकी जी दी थी, उसी तरह दहेज की सौगात के रूप में रामलला की मूर्ति के लिए पत्थर आ रहे हैं. 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि शालिग्राम शब्द बहुत अच्छा है. शालिग्राम का अर्थ है जिस पत्थर में भगवान विष्णु का निवास है. छोटा सा पत्थर भी शालिग्राम है. बड़े-बड़े मंदिरों में सौ-सौ शालिग्राम के पत्थर रखे रहते हैं. काली गंडकी नदी नेपाल में है दामोदर कुंड से चलती है. ये पत्थर पोखरा से भी 85 किलोमीटर ऊपर से नदी के तट से यह लाया गया है लेकिन यह खरीदा नहीं गया नेपाल के संतो ने कहा हम अयोध्या को सौगात में देना चाहते हैं. कभी जनकपुर ने जानकी जी दी थी अब जानकी जी के दहेज के रूप में इसे सौगात देंगे. 

मूर्तिकार वासुदेव कामत बनाएंगे डिजाइन

चंपत राय ने बताया कि जनकपुर के जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास जी महाराज ने नेपाल सरकार से निवेदन किया, जिसे नेपाल सरकार ने स्वीकार कर लिया. इसके बाद सरकार ने पत्थर उठाकर राम तपेश्वर दास जी को भेज दिया. 28 जनवरी की शाम ये पत्थर उनके पास पहुंच गया और अब विधिवत पूजा अर्चना के बाद शालिग्राम पत्थर को उन्होंने अयोध्या के संतो के पास भेज दिया है. 

चंपत राय ने बताया कि रामलला की मूर्ति किस तरह की होगी. उसके नैन-नक्श आंखें और कद काठी कैसी होगी. यह सब महाराष्ट्र के फाइन आर्ट के चर्चित चेहरे वासुदेव कामत की डिजाइन के आधार पर तय होगा. राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में वासुदेव कामत भी शामिल हुए और ट्रस्ट के सदस्यों ने अपनी राय से उन्हें अवगत कराया. इसी आधार पर राम लला की बालस्वरूप मूर्ति का चित्र तैयार किया जाएगा और उसके बाद चुने गए मूर्तिकार दूसरे पत्थरों से मूर्ति का सैंपल तैयार करेंगे. मूर्ति के सैंपल के आधार पर फाइनल निर्णय लिया जाएगा और उसके बाद चुने गए पत्थरों से मूर्ति का निर्माण शुरू हो जाएगा. 

कर्नाटक उड़ीसा और मध्यप्रदेश से भी मंगाए पत्थर

नेपाल से लाया जा रहा पत्थर जब अयोध्या पहुंचेगा तो उसे मूर्ति कारों को दिखाया जाएगा और उसके बाद मूर्तिकार इन पत्थरों का निरीक्षण करेंगे और यह बताएंगे कि इससे रामलला की मूर्ति तैयार की जा सकती है या नहीं. रामलला की मूर्ति निर्माण में देरी ना हो, इसीलिए कर्नाटक उड़ीसा और मध्यप्रदेश से भी इसी तरह के पत्थर मंगाए जा रहे हैं. जिससे रामलला की मूर्ति बनाने के लिए पत्थरों का विकल्प मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ से मिले क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव, यूपी के मुख्यमंत्री ने खास अंदाज में दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget