एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: लखनऊ से अयोध्या के बीच बनेंगे अस्थाई अस्पताल, अतिथियों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन अलर्ट

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वालों राम भक्तों के स्वास्थ्य के मद्देनजर 21 से 23 तक जनवरी तक टेंट में अस्पताल बनाए जा रहे हैं.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में प्रशासन कोई कसर नहीं बाकी रखना चाहता है. प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले अतिथियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लखनऊ अयोध्या हाईवे पर 10 अस्थाई अस्पताल बनाए जाएंगे. 21 जनवरी से लोगों का आना जाना शुरु हो जाएगा और लोग 23 जनवरी वापस आएंगे. उसी के मद्देनजर 21 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक ये अस्पताल बनाए जायेंगे. वहीं रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर राम भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. हर कोई राम के काम में जुटा हुआ है.

यह सभी अस्थाई अस्पताल बड़े अस्पतालों के  संपर्क में रहेंगे. इनमे प्रमुख रुप से राजधानी लखनऊ के मुख्य अस्पतालों से इनको संपर्क में रखा जाएगा. इस संबंध में लखनऊ के सीएमओ ने प्राइवेट अस्पतालों के साथ भी एक बैठक की. जानकारी के मुताबिक ये अस्थाई अस्पताल टेंट में बनाए जाएंगे, जहां प्रारंभिक उपचार की व्यवस्था दी जाएगी. वहीं, अगर कोई मरीज गंभीर हालत में होता है तो उन्हें राजधानी के बड़े अस्पताल पहुंचाया जाएगा. टेंट में बने इन अस्पतालों मे जरुरी दवाओं के साथ-साथ ही ecg ,शुगर, bp समेत जरूरी दवाएं दी जा सकेंगी.

लखनऊ के बड़े अस्पतालो मे रिजर्व रहेंगे बेड
इस कार्यक्रम के मद्देनजर राजधानी लखनऊ के सभी बड़े अस्पताल जिसमें एसजीपीजीआई, लोहिया, केजीएमयू , बलरामपुर ,सिविल अस्पताल, लोकबंधु समेत जो दूसरे अस्पताल हैं उन सभी मैं बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं लखनऊ से अयोध्या तक हाइवे के नजदीक पड़ने वाले सभी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भी व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए गए हैं. जिससे जरुरत पड़ने पर उन जगहों का इस्तेमाल किया जा सके. सरकारी अस्पतालों के साथ ही लखनऊ के सभी बड़े प्राइवेट अस्पताल जिसमें मेदांता अस्पताल, चंदन हॉस्पिटल,  प्रसाद हॉस्पिटल, एरा हॉस्पिटल, टीएमएस जैसे अस्पतालों को भी बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: UP Politics: यूथ वोटर्स को साधने में जुटी बीजेपी, पीएम मोदी यूपी के युवा मतदाताओं से करेंगे संवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी

वीडियोज

Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget