एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: रामलला की प्रतिमा का नहीं होगा नगर भ्रमण कार्यक्रम, इस वजह से हुआ रद्द

Ramlala Pran Pratishtha: कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने काशी के आचार्यों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद लिया.

Ram Mandir Opening: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 17 जनवरी को प्रस्तावित देव विग्रह के नगर भ्रमण कार्यक्रम को मंदिर ट्रस्ट ने रद्द कर दिया है.

ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने सोमवार को बताया कि प्रतिमा को पूरे अयोध्या नगर में घुमाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. इसके बजाय, ट्रस्ट उसी दिन (17 जनवरी) राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर प्रतिमा के भ्रमण की व्यवस्था करेगा.

सुरक्षा एजेंसियों ने दी सलाह
उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर ट्रस्ट ने सुरक्षा कारणों से इस प्रस्तावित कार्यक्रम को रद्द कर दिया है. कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने काशी के आचार्यों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद लिया.

अयोध्या प्रशासन के मुताबिक, ट्रस्ट की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि जब रामलला की नयी प्रतिमा को शहर में ले जाया जाएगा तो श्रद्धालु और तीर्थयात्री दर्शन के लिए उमड़ पड़ेंगे और प्रशासन के लिए भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा.

बता दें 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई गणमान्य आमंत्रित किए गए हैं. इसके अलावा 4000 संतों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे के बाद राम मंदिर में भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. प्राण प्रतिष्ठा की विधिन 16 जनवरी से ही शुरू हो जाएगी.

काशी के दो विद्वानों की अगुवाई में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रितों को सलाह दी गई है कि वह 22 जनवरी से अयोध्या आ जाए ताकि उनके रहने का उचित इंतजाम हो सके.

UP Politics: कांग्रेस और सपा में फिर शुरू हुई जुबानी जंग, अब अखिलेश यादव ने किया पलटवार, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget