एक्सप्लोरर

Ram Mandir: 'पीएम मोदी के 11 दिन अनुष्ठान रखने से देश को होगा फायदा', जानें और क्या बोले काशी के ज्योतिषाचार्य

Ramlala Pran Pratishtha Ayodhya: अयोध्या नगरी के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा. इसका उत्सव को मनाने के लिए देशभर में अलग-अलग स्तर पर तैयारियां चल रही हैं.

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने यह जानकारी दी है कि वह 22 जनवरी तक विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहे हैं. इस अनुष्ठान को लेकर काशी (Kashi) के ज्योतिषाचार्य ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रखे जाने वाले अनुष्ठान से देश को विशेष लाभ प्राप्त होगा. ज्योतिष विद्या के जानकार माने जाने वाले काशी के पंडित संजय उपाध्याय (Sanjay Upadhyay) ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि 22 जनवरी को रामलला (Ramlala) अपने वास्तविक निवास स्थल पर विराजे जाएंगे. यह सबसे मंगल घड़ी है.

संजय उपाध्याय ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि भगवान श्री राम की कृपा द्वारा ही यह शुभ घड़ी तय हो पाई है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 11 दिनों तक अनुष्ठान करने का संकल्प लिया है. निश्चित ही यह अनुष्ठान देश के लिए मंगलकारी होगा. सूर्यवंशी भगवान श्री राम राजाओं के राजा हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. विधि विधान से रखे जाने वाले इस अनुष्ठान से देश को सामाजिक आर्थिक और विश्व पटल पर लाभ प्राप्त होगा. चौपाई में उल्लेख है कि 'सब पर राम तपस्वी राजा' - सीधे तौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संकल्पों के साथ अगर यह अनुष्ठान रख रहे हैं तो भारत आर्थिक उन्नति, सामाजिक सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आने वाले किसी भी चुनौतियों को परास्त करने में सक्षम हो सकेगा .

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी थी यह जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ''अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही बचे हैं. मेरा सौभाग्य है कि मैं इस पूर्ण अवसर का साक्षी बनूंगा. प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है. इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं.  मैं आप सभी जनता जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं. इस समय अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है.''

ये भी पढ़ें- Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर को भेंट की जाएगी 'विराट' रामायण, 300 किलो है वजन, मोटर से पलटा जाएगा पन्ना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget