एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिये लगा भक्‍तों का तांता, दोपहर तक लगभग तीन लाख लोगों ने किये दर्शन

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. इसके अगले दिन मंगलवार को राम मंदिर के कपाट आम जनता के लिए खोल दिये गये थे.

Ram Mandir Darshan: अयोध्‍या स्थित राम मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को भी रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और दोपहर तक लगभग तीन लाख लोगों ने दर्शन किये. जिला प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक दोपहर तक तीन लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए हैं.

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. इसके अगले दिन मंगलवार को राम मंदिर के कपाट आम जनता के लिए खोल दिये गये थे.

भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ' कल और आज की व्‍यवस्‍था में केवल इतना ही परिवर्तन है कि हमने दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए एक बेहतर कतार प्रणाली लागू की है. हमने अलग-अलग कतारों में सुचारू प्रवेश और निकास सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है. स्थिति अब पूरी तरह अनुकूल और नियंत्रण में है.”

आज जन सुविधा केंद्र शुरु - संजय प्रसाद
गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने मंदिर में भीड़ प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''आप खुद देख सकते हैं, कहीं लम्‍बी कतारें नहीं हैं. आज सुबह सात बजे से पहले भी लोग आ गये थे. सब लोग आराम से कतार में लगे हुए थे. इसके बाद से उनका दर्शन अनवरत जारी है.''

उन्‍होंने कहा, ''आज जन सुविधा केंद्र शुरु हुआ है. निकासी का अलग रास्‍ता बना दिया गया है तो अब लोग अलग-अलग रास्‍तों से निकल रहे हैं और कहीं कोई भीड़ नहीं है. मुझे लगता है कि अब चीजें इस पर निर्भर करेंगी कि कितनी भीड़ और आती है. आज हम लोग इसे देखेंगे.’’

ज्ञानवापी मामले में जिला जज की अदालत में सुनवाई से पहले बड़ा घटनाक्रम, ASI ने सौंपी ये रिपोर्ट

उन्होंने कहा, ‘‘हम मार्ग परिवर्तन की समीक्षा करेंगे. मुख्‍यमंत्री ने यहां पर बैठक की है. अयोध्‍या में बहुत सारे धार्मिक आयोजन हो रहे हैं. धीरे-धीरे जब यहां भीड़ कुछ कम होगी तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा.’’

अयोध्‍या में दर्शनार्थियों की व्‍यापक भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुल्तानपुर से अयोध्या तक सड़क मार्ग को बंद कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधक नागेंद्र प्रसाद पांडे ने कहा कि सुल्तानपुर की जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना के मौखिक आदेश पर अयोध्या के लिए बसों का संचालन बंद कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget