एक्सप्लोरर

अयोध्या में भक्तों को रामलला का दर्शन कैसे मिलेगा और कहां मिलेगा प्रसाद, जानें पूरी जानकारी

Ayodhya Ram Mandir News: श्री राम मंदिर ट्रस्ट ने साफ कर दिया गया है कि श्री राम जन्मभूमि परिसर में बनने वाला श्री राम जीवन दर्शन म्यूजियम अब राम कथा संग्रहालय में बनेगा, जो एक साल में तैयार हो जाएगा.

Ram Temple News: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालु कैसे दर्शन करने के लिए प्रवेश करेंगे और बाहर निकलते समय कहां उनको प्रसाद मिलेगा यह सब श्री राम मंदिर ट्रस्ट ने तय कर लिया है. मंदिर निर्माण समिति और श्री राम मंदिर ट्रस्ट की दो दिवसीय चली बैठक के बाद यह जानकारी दी गई. इसी के साथ यह भी साफ कर दिया गया है कि श्री राम जन्मभूमि परिसर में बनने वाला श्री राम जीवन दर्शन म्यूजियम अब राम कथा संग्रहालय में बनेगा. इसके निर्माण में लगभग 1 साल लग जाएंगे यानि जब 2025 में श्री राम जन्मभूमि मंदिर बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा उस समय तक यह म्यूजियम भी राम भक्तों को उनके आराध्य का जीवन दर्शन कराएगा.

22 जनवरी 2024 को जब भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो जाएंगे उसके बाद 23 जनवरी से जब राम भक्त दर्शन के लिए पहुंचेंगे तो उन्हें किस रास्ते से जाना होगा और दर्शन कहां से मिलेंगे यह सब श्री राम मंदिर ट्रस्ट ने बता दिया है. यही नहीं दर्शन करने के बाद उनको प्रसाद कहां से मिलेगा और वह दर्शन करने के बाद किस रास्ते से बाहर निकलेंगे और बाहर निकलने के वह कहां और जा सकते हैं यह सब कुछ ट्रस्ट ने बता दिया है.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने कहा कि पूरब दिशा से प्रवेश करेंगे सामने जैसे ही सिंह द्वार शुरू हो जाएगा वैसे ही भगवान की प्रतिमा उनकी आंखों के सामने होगी. दर्शन करते हुए 320 फीट के करीब अंदर प्रवेश करेंगे और भगवान के सामने सर झुका करके बाई तरफ घूमेंगे और बाहर निकलेंगे और परकोटे के पास जब पहुंचेंगे उनको वहां पर प्रसाद मिलेगा. फिर उनको जहां जाना है चाहे कुबेर टीला जाने के लिए अनुमति लिया है वहां जा सकेंगे फिर अपना सामान ले के बाहर जा सकेंगे.

राम कथा संग्रहालय में बनेगा म्यूजियम 

श्री राम के जीवन दर्शन को दिखाने के लिए श्री राम जन्मभूमि परिसर में म्यूजियम का निर्माण होना था लेकिन अब यह म्यूजियम राम कथा संग्रहालय में बनेगा. राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने राम कथा संग्रहालय का निरीक्षण करने के बाद यह साफ किया और कहा कि इसके निर्माण में लगभग एक साल लगेगा.

ट्रस्ट ऑफिस सरकार ने किया स्थानांतरित 

श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह संग्रहालय राज्य सरकार ने यह जो ट्रस्ट आफिस है स्थानांतरित कर दिया है. तो यहां की संपत्ति यहां का कार्य वितरण यहां की कार्यप्रणाली सभी चीजों की जानकारी की है हम जो एक नया म्यूजियम बनाना चाहते थे. अब वह म्यूजियम परिसर में ना बनाकर के इसी में संग्रहालय का सदुपयोग करेंगे और इस कार्यक्रम को जल्दी से जल्दी रूपरेखा बनाई जाएगी.

Ram Mandir News: रामोत्सव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार, मूर्तियों में दिखेगी श्रीराम की झलक, विदेश से आए हैं कलाकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंडः BJP का बड़ा दांव, कौन हैं दिनेश आर्य, जिन्हें मिली राज्यसभा का टिकट
उत्तराखंडः BJP का बड़ा दांव, कौन हैं दिनेश आर्य, जिन्हें मिली राज्यसभा का टिकट
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
अमरोहाः MLA महबूब अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग
अमरोहाः MLA महबूब अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget