एक्सप्लोरर

UP News: बहुत जल्द बदल जाएगी राम नगरी अयोध्या की तस्वीर, 7 राज्यों से भी अधिक है विकास के लिए बजट

Ayodhya News: यूपी के अयोध्या में भव्य रेलवे स्टेशन का निर्माण हो रहा है. रेलवे स्टेशन के निर्माण के प्रथम चरण में 240.89 करोड़ और दूसरे चरण में 484 करोड़ रुपये की लागत आ रही है.

Ayodhya Budget: क्या आपको पता है कि भारत (India) के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का जितना बजट एक वित्तीय वर्ष का होता है, उससे कहीं अधिक बजट उत्तर प्रदेश (UP) में भगवान राम (Lord Ram) की जन्मभूमि अयोध्या (Ayodhya) का है. गोवा का बजट 26844 करोड़, मणिपुर का बजट 35022 करोड़, मेघालय का बजट 22022 करोड़, मिजोरम का बजट 14209 करोड़, नागालैंड का बजट 23086 करोड़, त्रिपुरा का बजट 26892 करोड़, हिमाचल प्रदेश 53413 करोड़ है जबकि अयोध्या के विकास के लिए 57136.21 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है.

इसमें से 48716. 94 करोड़ केंद्र सरकार की तरफ से तो वहीं 8419.27 करोड रुपये राज्य सरकार की तरफ से आवंटित किए गए हैं. यही नहीं अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह के मुताबिक तो कई हजार करोड़ रुपये स्वीकृत होने अभी बाकी है. अब यह भी जान लीजिए कि अयोध्या में कौन-कौन सी बड़ी परियोजना चल रही है. अयोध्या में भव्य रेलवे स्टेशन का निर्माण हो रहा है. अयोध्या धाम में भव्य रेलवे स्टेशन का निर्माण हो रहा है, जिसके प्रथम चरण में 240.89 करोड़ और दूसरे चरण में 484 करोड़ रुपये की लागत आ रही है.

विद्युतीकरण का भी हो रहा काम

इसके अलावा अयोध्या रूट की सभी रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण किया जा रहा है, जिस पर कुल 469.88 करोड़ रुपये का खर्चा आ रहा है. इसी के साथ अयोध्या पुराने रेलवे स्टेशनों के नवनिर्माण पर लगभग 140 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं. 37394.55 करोड़ रुपये की धनराशि अयोध्या को अन्य धार्मिक स्थलों से मार्ग से कनेक्टिविटी के लिए खर्च किए जा रहे हैं.

बन रहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट

इसी में अयोध्या रिंग रोड का निर्माण, सड़कों, पंचकोसी और 14 कोसी मार्ग का चौड़ीकरण भी शामिल है. इसके अलावा अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज की क्षमता विस्तार और आधुनिकता का काम भी हो रहा है. अब आप समझ रहे होंगे कि अयोध्या का कायाकल्प कैसे हो रहा है और किस तरह अयोध्या की तस्वीर बदलने वाली है.

बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने क्या कहा?

कितना बजट आवंटित है अयोध्या के लिए, इससे कितना परिवर्तन आएगा, यह बजट तो कई छोटे प्रदेशों से ज्यादा है? इस सवाल के जवाब में बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या के लिए 48000 करोड़ रुपये भारत सरकार ने स्वीकृत किया है. बहुत सारी परियोजनाओं के लिए और 8000 करोड़ रुपये यूपी सरकार ने आवंटित किया है. यह बजट कई सारे प्रदेशों से बड़ा बजट होगा. अयोध्या के लिए कई हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति अभी होने वाली है. अयोध्या को अच्छा नगर बनाना है. इस दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अयोध्या को लेकर चिंता करते रहते हैं और कैसे अयोध्या सुंदर बने, इस बात को लेकर पीएम मोदी के अलावा जो प्रबुद्ध वर्ग है, वह भी चाहता है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी के लिए रालोद ज्यादा मुफीद या सुभासपा? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget