एक्सप्लोरर

अयोध्या: राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करना सही नहीं

राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका को लेकर ज्यादातर लोगों का कहना है कि यह भी खारिज होगी। बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि हम इस मामले को आगे नहीं ले जाना चाहते

अयोध्या, एबीपी गंगा। अयोध्या के मंदिर मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट में दायर क्यूरेटिव पिटिशन को लेकर अयोध्या के लोग चाहे वह बाबरी मस्जिद के पक्षकार हो या फिर मंदिर से जुड़े संगठन सभी इसको लेकर आश्वस्त हैं कि क्यूरेटिव पिटिशन सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो जाएगी और अयोध्या में जल्दी भव्य राम मंदिर बनेगा। वहीं कुछ साधु संतों का मानना है कि तीन महीने का समय सुप्रीम कोर्ट ने दिया था, समय पूरा होने को आ रहा है, अब तक केंद्र को राम मंदिर निर्माण के लिए नया ट्रस्ट बना देना था, जिससे ऐसे लोगों को मौका ही ना मिलता। वहीं विश्व हिन्दू परिषद का मानना है कि कुछ लोग नहीं चाहते कि हिंदू मुसलमानों में एकता हो इसीलिए वह सड़क पर जाकर प्रदर्शन करते हैं और कोर्ट में मामले को लटकाने की कोशिश करते हैं। इस मामले पर कई लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई। बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी, विहिप प्रवक्ता व संत परमहंस ने अपनी बात कही।

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी का कहना है कि सवाल बाबरी मस्जिद और राम जन्मभूमि का है, हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट 70 साल बीत चुके हैं सुप्रीम कोर्ट ने फैसला कर दिया पूरा हिंदुस्तान इसी में लगा रहा मंदिर मस्जिद के विवाद में कोर्ट ने उसको समझा दिया अब आगे जाने की जरूरत हमको नहीं थी और ना हम गये। लोग जा रहे हैं, पिटीशन दाखिल कर रहे हैं यह तो देश है कुछ ना कुछ लोग करते रहेंगे लेकिन हमने पहले भी कहा था कि आगे नहीं जाएंगे तो हम आगे नहीं गये।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा का कहना है कि मैं मानता हूं कि पूर्व में भी पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी, मुस्लिम समाज ने और मैं समझता हूं कि उन्होंने कहा था कि जो भी कोर्ट का निर्णय होगा उसका हम सम्मान करेंगे लेकिन उन्होंने अपने उस निर्णय को कहीं ना कहीं भ्रमित किया और मुस्लिमों के भी सम्मान को ठेस पहुंचाई। क्योंकि अधिकतर मुस्लिम समाज चाहता है कि अब जो स्थान प्रभु रामलला का है उसे हिंदू समाज को सौंप देना चाहिए। पूर्व में भी 1528 ई. से लेकर अब तक किसी भी प्रकार का उनका कब्जा नहीं रहा, कुछ आक्रांता आए और इस देश और धरती पर अपना आधिपत्य जमाया।

संत परमहंस का कहना है कि मुस्लिमों में 99 फीसदी भगवान राम को अपना पूर्वज मानते हैं, उन्हें आदर्श मानते हैं। उन लोगों ने इस बात को समझ लिया है कि भारतीय संस्कृति की आदर्श के साथ मुसलमानों के भी भगवान श्री राम पूर्वज हैं और एक पैगंबर के रूप में भी उनको मानते हैं लेकिन कुछ कट्टरपंथी है जो इसको लटका कर रखना चाहते हैं, लेकिन उसके पहले मेरा मानना यह है कि जब सर्वोच्च न्यायालय ने तीन महीने का समय दिया था, इसे एक महीने में भी कर सकते थे। लंबा खींचना मैं मानता हूं कि यह टांग अड़ाने के लिए एक अवसर देना है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget