एक्सप्लोरर

Ayodhya News: नरसिंह मंदिर के पुजारी ने फेसबुक लाइव आकर की आत्महत्या, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Ayodhya News: एसएसपी अयोध्या मुनिराज ने कहा है मामले की जांच की जा रही है, मोबाइल वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है, मृतक पुजारी के गुरु भी कई दिनों से रहस्यमय तरीके से मंदिर से गायब हैं.

Ayodhya News: अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रायगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर नरसिंह मंदिर (Narsingh Temple) के पुजारी राम शंकर दास ने फेसबुक पर लाइव करते हुए आत्महत्या (Suicide) कर ली, जिससे हड़कंप मच गया है. पुजारी ने आत्महत्या से पहले फेसबुक लाइव किया और फांसी का फंदा लगाकर झूल गया. अपने आखिरी वीडियो में पुजारी ने रायगंज चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह पर पैसे मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मंदिर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में ले लिया. 

एसएसपी अयोध्या मुनिराज ने कहा है कि इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है और मोबाइल में सभी वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है. मृतक पुजारी राम शंकर दास के गुरु भी पिछले काफी समय से रहस्यमय तरीके से मंदिर से गायब है और पुलिस उनके गायब होने के मामले की भी जांच कर रही है. 

मंदिर के कब्जे को लेकर भी है विवाद

दरअसल, अयोध्या के नरसिंह मंदिर पर कब्जेदारी का विवाद काफी समय से चल रहा हैं. इसके पहले मंदिर के महंत पर भी बम से हमला कर डराने और धमकाने की कोशिश की गई थी. इस मामले का भी मुकदमा अयोध्या कोतवाली में दर्ज है. बाद में मंदिर के वयोवृद्ध महंत रामचरण दास मंदिर से अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे. पुलिस अभी तक ये भी पता नहीं लगा पाई है कि आखिर महंत कहां गायब हुए, उनके साथ क्या हुआ है, तब से मंदिर के बाहर पुलिस तैनात रहती है. बावजूद इसके अब सोमवार को मंदिर के भीतर पुजारी राम शंकर दास का फंदे से लटकता शव मिला है. 

मौत से पहले का वीडियो हुआ वायरल

मौत से पहले पुजारी ने 2 मिनट 50 सेकंड आत्महत्या का फेसबुक लाइव वीडियो बनाया है. ये वीडियो आखिर किसने बंद किया ये भी पता नहीं चला है. पुलिस को पुजारी के मोबाइल में अन्य कई वीडियो भी मिले हैं, एक वीडियो में वो ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि दधिबल तिवारी, जय गोविंद पंडित, देवराम दास वेदांती, कृष्ण कुमार पांडेय, किरन सिंह जिसको-जिसको मंदिर चाहिए आकर ले लो. हमारे ऊपर आपने बम से हमला किया, हम नहीं मरे आपने हमारे गुरु को गायब कराया और अब आप महिलाओं द्वारा हम पर झूठा मुकदमा दर्ज करा रहे हो. अब मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं जिसको मंदिर लेना हो आकर ले लें. 

पुजारी राम शंकर दास, महंत की गुमशुदगी के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. इसी बीच उसने कई बार मंदिर के कुछ सामानों को बेचने की कोशिश की लेकिन मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और रायगंज चौकी पुलिस ने उसे ऐसा करने नहीं दिया. इसके बाद उसने अयोध्या कोतवाली में निर्वस्त्र होकर हंगामा भी किया था और आत्महत्या कर लेने की धमकी भी दी थी. मृतक पुजारी कुछ लोगों पर दर्ज मंदिर की संपत्ति को कब्जा करने की नियत से धमकाने को लेकर भी पुलिस की कार्रवाई से नाराज था.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले पर अयोध्या के एसएसपी मुनिराज ने कहा कि मृतक पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच की है. आत्महत्या से पहले का एक फेसबुक वीडियो भी मिला है. इस फेसबुक आईडी की जांच की जा रही है. उन्होंने कुछ लोगों पर नामजद प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. बाद में वीडियो में पुलिस की तारीफ भी की गई है. साइबर टीम और फॉरेंसिक टीम वीडियो को एविडेंस में लेकर जांच करेगी. पुलिस के पास कुछ वीडियो भी हैं. सभी पहलुओं पर हम जांच करेंगे. 

ये भी पढ़ें- Watch: बृज भूषण शरण सिंह को लगी थी 4 गोलियां, वीडियो में देखिए क्या बता रहे हैं BJP सांसद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई
क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget