एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स के क्रिकेटर रवि बिश्नोई, रामलला के दर्शन कर की पूजा अर्चना

Ram Mandir News: रवि बिश्नोई 2020 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भी भारत की तरफ से खेल चुके हैं और टूर्नामेंट के दौरान सबसे अधिक 17 विकेट लेकर सुर्खियों में आ गए थे.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान रामलला का दर्शन पूजन और निर्माणाधीन राम मंदिर को हर कोई देखना चाहता है, चाहे वो फिल्मी कलाकार हो यह फिर क्रिकेटर. हर कोई रामलला का पूजन अर्चन करना चाहता है और मंदिर निर्माण कार्य को अपनी आंखों से देख अपने जीवन को धन्य करना चाहता है. इस बीच बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की तरफ से इंडियन प्रीमीयर लीग (IPL) खेल रहे रवि बिश्नोई अचानक संकट मोचन के दरबार पहुंचे और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किए.
 
इस दौरान रवि बिश्नोई के साथ भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर विजय दहिया भी मौजूद थे. दोनों ने हनुमान गढ़ी के दर्शन पूजन किए और फिर रामलला के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने अपने आराध्य देव के दर्शन किए. रवि बिश्नोई जैसे क्रिकेटर को अपने सामने देख पुजारी से लेकर सुरक्षाकर्मियों तक उनके साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए. इसके बाद दोनों निर्माणाधीन श्री राम जन्मभूमि मंदिर भी देखने गए और देखने के बाद अपनी प्रसन्नता भी व्यक्त की.  
 
रामलला के दर्शन करने पहुंचे रवि बिश्नोई
बुधवार सुबह करीब दस बजे क्रिकेटर रवि बिश्नोई सबसे पहले अयोध्या हनुमानगढ़ी पहुंचे और दर्शन पूजन किया उनके साथ मौजूद अयोध्या पुलिस और निजी सुरक्षा गार्डों के कारण उनके वीआईपी होने का तो एहसास हुआ, लेकिन जब वो करीब साढ़े दस बजे श्री राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दरबार के सामने पहुंचे तो लोगों को पता चला कि वो मशहूर क्रिकेटर रवि बिश्नोई है. जिसके बाद उन्होंने देखने के लिए लोगों भीड़ लग गई. क्रिकेटर ने इस दौरान रामलला का विशेष प्रसाद और तुलसीजल ग्रहण किया. सहायक पुजारी प्रदीप दास ने उन्हें तिलक लगाया और उनके साथ सेल्फी खिंचाई.
 
राममंदिर निर्माण कार्य भी देखा
रामलला के दर्शन के बाद रवि बिश्नोई निर्माणाधीन श्री राम जन्मभूमि मंदिर भी देखने गए. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर की भव्यता को देखते हुए बहुत खुशी जताई. रवि विश्नोई क्रिकेट की दुनिया के बड़े नाम हैं. विजय दहिया जहां भारतीय टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभा चुके हैं तो वहीं रवि बिश्नोई 2020 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भी भारत की तरफ से खेल चुके हैं और टूर्नामेंट के दौरान सबसे अधिक 17 विकेट लेकर सुर्खियों में आ गए थे. अपना घरेलू क्रिकेट राजस्थान के लिए खेलते हैं और मौजूदा समय में लखनऊ सुपर जॉइंट्स की तरफ से खेल रहे है. भारत की राष्ट्रीय टीम की तरफ से भी रवि विश्नोई खेल चुके है और उन्हें होनहार स्पिनर माना जाता है. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget