एक्सप्लोरर

Hanuman Jayanti 2023: अयोध्या के हनुमानगढ़ी में उमड़ी भक्तों की भीड़, आराध्य के दर्शन के लिए कतार में खड़े हैं श्रद्धालु

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हनुमान जयंती के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है. हनुमान जी के भक्त उनके दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं.

Hanuman Jayanti: यूपी के अयोध्या (Ayodhya) में हनुमान जंयती के अवसर पर हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) में भक्तों का सुबह से ही तांता लगा हुआ है. अपने आराध्य हनुमान जी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं. वैसे बता दें कि अयोध्या में हनुमान जंयती (Hanuman Jayanti) छोटी दीपावली की रात में मनाई जाती है जबकि दक्षिण भारत के साथ बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में चैत्र महीने में हनुमान जन्मोत्सव मनाने की परंपरा है. 

फूल माला और प्रसाद हाथ में लिए भक्त हनुमानगढ़ी मंदिर में उमड़ रहे हैं. मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ भी लगी हुई है. श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए भी नजर आए. माना जाता है कि हनुमान जी की पूजा से संकट दूर हो जाते हैं. पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष में हनुमान जी का जन्म हुआ था. हालांकि इस खास मूहर्त पर खासतौर से दक्षिण भारत में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाती है. वहीं उत्तर भारत में स्थित दक्षिण भारतीय मंदिर, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में आपको हनुमान जयंती की धूम दिखाई देगी. अगर बात करें अयोध्या और उत्तर भारत की तो यहां छोटी दीपावली की रात्रि 12 बजे हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है. हालांकि अलग-अलग मान्यताओं के बीच बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. 

जन्मोत्सव को लेकर अयोध्या में है ऐसी मान्यता
हनुमान जयंती को लेकर जब संत कृष्ण दास से बात की गई तो उन्होंने बताया, ' चौदह वर्ष के वनवास के बाद भगवान राम पुष्पकर विमान से छोटी दीपावली के दिन आए थे. उनके साथ हनुमान जी भी थे. अवध के लोग इसीलिए छोटी दीपावली की रात्रि मंगला आरती के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाते हैं. रामनवमी के बाद जो पूर्णमासी आती है, प्रकटोत्सव के साथ दक्षिण भारत, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हनुमान जयंती मनाई जाती है.'

ये भी पढ़ें-

UP Politics: सीएम केजरीवाल और भगवंत मान के साथ दिखे यूपी BJP सांसद, कोई सियासी संकेत तो नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget