एक्सप्लोरर

Ayodhya: राम जन्मभूमि परिसर का दायरा बढ़ेगा, जमीन के अधिग्रहण पर क्या बोले ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल?

हिंदू धर्म में 108 अंक को पवित्र माना गया है और इसी को देखते हुए राम मंदिर के दायरे को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. अब मंदिर का विस्तार 108 एकड़ के दायरे में किया जा सकता है.

UP News: श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल (Kameshwar Chaupal) का कहना है कि राम जन्मभूमि (Ram Janmbhoomi)  परिसर का दायरा 108 एकड़ तक फैलाया जाएगा. इसके लिए आसपास की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. कामेश्वर चौपाल ने बताया कि जमीन का अधिग्रहण (Land Acquisition) किसी पर दबाव बनाकर नहीं किया जाएगा बल्कि विनय के भाव से और लोगों में राष्ट्र भावना जगाकर किया जाएगा. चौपाल ने बताया कि मंदिर के परकोटे को लेकर भी कुछ निर्णय किए गए हैं जिसके तहत अब छह एकड़ की जगह आठ एकड़ तक इसका दायरा फैला होगा. 

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 67.703 एकड़ जमीन राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी गई थी. ट्रस्ट ने जमीन से सटे कुछ और मंदिरों की जमीन को खरीदा था जिससे राम मंदिर का दायरा बढ़ गया था. अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल का कहना है कि धीरे-धीरे राम जन्मभूमि परिसर का क्षेत्र 108 एकड़ तक बढ़ाया जाएगा. इस संबंध में कामेश्वर चौपाल से जब बात की गई तो उन्होंने कहा, 'समर्पण का भाव जब मन में होता है. अर्पण करने का भाव जब मन में होता है तो सीमाएं नहीं होतीं.  हिंदू समाज का पवित्रतम अंक 108 माना गया है. हमारे पास जो उपलब्ध जमीन है उसे बढ़ाकर 108 एकड़ किया जाएगा. उसके लिए प्रयास हम लोग करते रहेंगे लेकिन उस प्रयास में विनय ही रहेगा, उसमें किसी को दबाने का, किसी को सताने का किसी को प्रताड़ित करने का भाव नहीं रहेगा.' 

पौराणिक चीजों में नहीं होगा बदलाव

कामेश्वर चौपाल ने बताया कि पहले मंदिर का प्रारूप अलग था जो कि अब बदल दिया गया है. मंदिर की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई तीनों बदली गई है. उन्होंने बताया कि मंदिर के 70 फीसदी हिस्सा को हरित क्षेत्र बनाया जाएगा और इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि अय़ोध्या की जो भी पौराणिक चीजें हैं जो उसकी पहचान है, उसका स्वरूप पहले जैसा हो यानी कि उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा लेकिन पहले के स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी. वहीं, इस आठ एकड़ में बन रहे परकोटे में विध्नहर्ता गणेश, माता सीता , जटायु, निषाद राज और शबरी सहित रामायण से संबंधित पात्रों के भी मंदिर बनेंगे. 

ये भी पढ़ें -

Firozabad: दबंगों का पीछा करते हुए घर के अंदर दाखिल हुई पुलिस, महिलाओं ने बनाया बंधक, फाड़ी वर्दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget