एक्सप्लोरर

Ayodhya News: दुल्हन के सिर पर कम बाल देखकर बारात से भाग खड़ा हुआ दूल्हा, जानें- फिर क्या हुआ?

Ayodhya News: शादी के मंडप से जैसे ही दूल्हा गायब हुआ उसके बाद हड़कंप मच गया. धीरे-धीरे कई बाराती भी भाग गए. जिसके बाद लड़की के घरवालों ने दूल्हे के पिता समेत कई बारातियों को बंधक बना लिया.

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. जहां बड़ी धूमधाम के साथ बारात आई, दुल्हन पक्ष के लोगों ने उनका पूरे जी-जान के साथ स्वागत किया. लेकिन तभी अचानक मंडप पर जाने से पहले दूल्हा सबको चकमा देकर फरार हो गया. काफी देर तक लोगों ने उसकी तलाश करने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मिला. कुछ देर बाद पता चला कि दूल्हे को दुल्हन के सिर में कम बाल होने के जानकारी लग गई थी जिसके बाद वो भाग गया. वहीं लड़की पक्ष के लोगों ने दहेज मांगने का आरोप लगाया है. 

ये मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र का है. खबर के मुताबिक यहां के रुरखास गांव में राधेश्याम कनौजिया की बेटी की बारात आई थी. पिता ने बारात के स्वागत का पूरा इंतजाम किया था. सब कुछ एकदम ठीक चल रहा था. बारात भी पूरी धूमधाम के साथ चढ़ी थी. सभी लोग बेहद खुश दिखाई दे रहे थे. शादी की शुरुआती रस्में में शुरु हो गईं थी. इसी बीच अचानक दूल्हा कहीं गायब हो जाता है. आरोप है कि दूल्हे को पता चल गया था दुल्हन के सिर पर बाल कम हैं. गायब होने से पहले उसने लड़की के सिर के बाल खींचते हुए ये भी कहा कि उसने विग पहन रखी है. जिसके बाद विवाद हो गया. 

बारात से गायब हुआ दूल्हा

शादी से जैसे ही दूल्हा गायब हुआ उसके बाद हड़कंप मच गया. धीरे-धीरे वहां से कई और बाराती भी भाग गए. जिसके बाद लड़की के घरवालों ने दूल्हे के पिता समेत कई बारातियों को बंधक बना लिया और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे के परिजनों और बारातियों को थाने में ले आई.

लड़की के पिता राधेश्याम कनौजिया का कहना है कि हमने कर्ज लेकर अपनी बेटी की शादी के लिए पैसा इकट्ठा किया था. इन्होंने पहले तो कोई मांग नहीं की, लेकिन जब यहां आए तो मांग करने लगे. पैसे नहीं होने की वजह से आरोप लगा दिया कि लड़की के सिर पर बाल नहीं है. पहले कह रहे थे कि हम दस मिनट में हर्जाना भर देंगे और अब करते-करते सुबह हो गई है. दुल्हन के भाई ने बताया कि उन्हें पहले से इस बारे में पता था लेकिन जब दहेज की बात नहीं बन पाई तो दूल्हा यहां से फरार हो गया. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले पर सीओ बीकापुर संदीप सिंह ने कहा कि बुधवार रात को रूरखास गांव में दूल्हे आनंद कनौजिया की बारात आई थी. जिसमें वर वधू में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. वधू पक्ष द्वारा दहेज की शिकायत दी गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है. इस मामले में जब तक विवेचना नहीं हो जाती कोई भी तथ्य न आ जाए कहना उचित नहीं होगा. पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'ना नौ मन गेहूं हो ही, ना राधे गमन जाएंगे', जातीय जनगणना पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा सपा पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget