एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir News: अब विदेश से भी राम मंदिर निर्माण में सहयोग कर सकेंगे भक्त, बैंक खाता खुला, जानें डिटेल

Ayodhya News: राम मंदिर निर्माण में धन की कमी अब आड़े नहीं आएगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण के लिए विदेशी स्रोतों से चंदा प्राप्त करने की अनुमति दे दी है.

UP News: अयोध्या में राम मंदिर के लिए सहभागिता करने वाले विदेशी और एनआरआई के लिए बड़ी खुशखबरी है. राम भक्त अब मंदिर निर्माण के लिए सहयोग कर सकेंगे. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को गृह मंत्रालय से FCRA की मंजूरी मिल गई है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि काफी लंबे समय से विदेशों में रह रहे भक्त राम मंदिर के लिए अंशदान करना चाहते थे. उन्होंने कहा कि विदेश से स्वैच्छिक योगदान केवल भारतीय स्टेट बैंक की संसद मार्ग शाखा में स्वीकृत होगा. देश के अन्य किसी बैंक या स्टेट बैंक की किसी अन्य शाखा में प्रवासी भारतीय का किसी भी प्रकार का अनुदान स्वीकार नहीं होगा.

राम भक्तों को अंशदान करने का खुला दरवाजा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से नई दिल्ली के भारतीय स्टेट बैंक 11 सांसद मार्ग स्थित शाखा में खाता खोला गया है. राम भक्तों के लिए बैंक डिटेल और आईएफएससी कोड जारी कर दिया गया है. नियमों के मुताबिक विदेशी फंड प्राप्त करनेवाले ट्रस्ट या गैर सरकारी संगठन का एफसीआरए खाता संसद मार्ग की शाखा में खोला जाना जरूरी है. अयोध्या में मंदिर निर्माण का काम देख रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जून में एफसीआरए लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का आवेदन मंजूर

अभी तक विदेश में रह रहे भारतीय राम मंदिर निर्माण में सहयोग नहीं कर पा रहे थे. गृह मंत्रालय की FCRA मंजूरी से विदेश में बैठे राम भक्तों को मंदिर निर्माण में सहयोग करने का रास्ता साफ हो गया है. श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का खाता संख्या 42162875158 और IFSC Code- SBIN0000691 है.

बता दें कि भव्य राम मंदिर बनाने का काम तेजी से चल रहा है. 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी की मौजूदगी में रामलला के बाल स्वरूप का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संवैधानिक पद पर बैठे लोगों से प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अयोध्या नहीं आने की अपील की है. 

UP Politics: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का I.N.D.I.A गठबंधन पर निशाना, राहुल-अखिलेश पर भी कसा तंज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget