एक्सप्लोरर

Ayodhya Flight News: 17 दिनों के भीतर एक और शहर से अयोध्या के फ्लाइट शुरू, देश के चारों कोनों से जुड़ी रामनगरी

Ayodhya International Airport: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दीवाली हमने पिछले वर्ष मनाई थी. दूसरी दीवाली हाल ही में तीन राज्यों के चुनाव नतीजों के समय मनाई गई .अब तीसरी दीवाली मनाई जाने वाली है.

Maharishi Valmiki International Airport, Ayodhya Dham: भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कोलकाता से अयोध्या के लिए शुरू हुई फ्लाइट के उद्घाटन समारोह में कहा कि जहां राम का नाम, वहां पूरे होते हैं काम. आज एक और महत्वपूर्ण दिन है. पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और प्रगति के मामले नई ऊंचाइयां छू रहा है. 

उन्होंने कहा कि एक दीवाली हमने पिछले वर्ष मनाई थी, दूसरी दीवाली हाल ही में तीन राज्यों के चुनाव नतीजों के समय मनाई गई थी और अब तीसरी दीवाली 22 जनवरी को मनाई जाने वाली है. संपूर्ण विश्व की 800 करोड़ जनता में जितने भी रामभक्त हैं 22 जनवरी 2024 उनके जीवन का सबसे स्मरणीय दिन होगा. यह 500 साल का सपना था. हम सबकी कई पीढ़ियों का सपना था कि अयोध्या नरेश भगवान श्रीराम अपने महल में विराजमान हों. अब वह सपना पूरा होने जा रहा है.

उन्होंने कहा कि भविष्य में अयोध्या पूरे भारत का सबसे प्रमुख विमान दल बनेगा. कनेक्टिविटी की बात करें तो सीएम योगी ने अयोध्या का पूर्ण कायाकल्प किया है. उन्होंने कहा कि अयोध्या को दिल्ली और अहमदाबाद से जोड़ने के बाद आज बेंगलुरू और कोलकाता के साथ जोड़ा जा रहा है. 30 दिसंबर को उद्गाटन के बाद से 17 जनवरी तक हमने महज 17 दिन में अयोध्या को देश के चारों कोनों से जोड़ दिया है. यह किसी करिश्मे से कम नहीं है.

उन्होंने कहा कि देश का हर एक श्रद्धालु अपनी श्रद्धा को अर्पित करने के लिए तीव्र गति से अपने पुष्पक विमान से अयोध्या आ सकेगा. नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह एयर इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अयोध्या धाम की कनेक्टिविटी को और बेहतर बना दिया है. उन्होंने कहा कि यह पहल और आगे चलती रहे जिससे उत्तर प्रदेश की वायु सेवा और बढ़ती रहे. अयोध्या धाम के लिए और भी एयरलाइंस जुड़ना चाहती हैं. जैसे-जैसे वो आगे आएंगी उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget