एक्सप्लोरर

अयोध्या के रामपथ और भक्ति पथ पर लाइट चोरी होने के बाद लगाने वाली कंपनी पर FIR, जानिए वजह

यश इंटर प्राइजेज और कृष्णा आटो मोबाइल दोनों का प्रतिनिधि बताते हुए शेखर शर्मा ने 13 अगस्त को थाना राम जन्मभूमि पुलिस को एक ऑनलाइन शिकायत की, जिसमें उसने 9 मई के निरीक्षण का हवाला दिया है.

Ayodhya: अयोध्या के राम पथ और भक्ति पथ पर लगी बैंबू लाइट और गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरी होने का मामला अब रुख बदलता नजर आ रहा है. लाइटे चोरी होने की शिकायत करने वाली एजेंसी अब न सिर्फ कटघरे में है बल्कि उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया है. बताया तो यहां तक जा रहा है कि संबंधित एजेंसी के प्रोपराइटर की काम से अधिक पेमेंट पाने की चाहत उस जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा सकती है.

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय अयोध्या को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था. इसी के लिए राम पथ और भक्ति पथ के किनारे के पेड़ों पर 6400 बैंबू लाइट लगाने का अनुबंध अयोध्या विकास प्राधिकरण ने यश इंटर प्राइजेज को दिया था. अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इस अनुबंध पत्र में एक वर्ष तक इन लाइटों के देखरेख और मेंटेनेंस की शर्त भी शामिल थी. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद जब कार्य का सत्यापन किया गया तो पेड़ों पर लगाई गई बैंबू लाइट (बांस की पत्ती की टोकरी के बीच होल्डर में लगने वाला बल्ब) लगभग 2450 के आसपास ही पाया गया. 

उत्तराखंड में आंदोलनकारियों के आश्रितों के लिए खुशखबरी, नौकरी में मिलेगा 10 प्रतिशत का आरक्षण

यह दर्ज हुई शिकायत
हालांकि विकास प्राधिकरण ने इसे औसतन 2600 का आंकड़ा माना और इसी के अनुरूप लगभग 23 लाख से अधिक की धनराशि का भुगतान भी किया गया. इसी बीच यश इंटर प्राइजेज और कृष्णा आटो मोबाइल दोनों का प्रतिनिधि बताते हुए शेखर शर्मा ने 13 अगस्त को थाना राम जन्मभूमि पुलिस को एक ऑनलाइन शिकायत की, जिसमें उसने 9 मई के निरीक्षण का हवाला दिया और कहा कि इस निरीक्षण के दौरान 3800 बैंबू लाइट और 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरी होने की बात कही. इस शिकायत की बात जब सामने आई तो अचानक राजनैतिक सरगर्मिया भी तेज हो गई है. इसके बाद विकास प्राधिकरण और अयोध्या पुलिस की जांच में यह पूरा मामला ही अलग रुख लेता हुआ दिखाई दिया. 

यश इंटरप्राइजेज की 13 अगस्त की शिकायत पर जांच शुरू ही हुई थी कि 15 अगस्त को अयोध्या विकास प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर की तरफ से श्री राम जन्मभूमि थाने में एक मुकदमा पंजीकृत कराया गया. इस मुकदमे में अयोध्या विकास प्राधिकरण की तरफ से कहा गया था कि यश इंटरप्राइजेज ने बिना काम पूरा किए हुए ही कार्य पूर्ण होने का सत्यापन प्रमाण पत्र देकर धोखाधड़ी की है. इसके बाद अब धोखाधड़ी के दर्ज हुए मुकदमे में एजेंसी भी मुश्किल में है और उसके प्रोपराइटर भी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget