एक्सप्लोरर

UP Politics: अयोध्या में बिजली का पोल गिरने पर सियासत शुरू, अखिलेश यादव को BJP ने यूं दिया जवाब

UP News: अयोध्या धाम में विद्युत पोल गिरने पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाजपा मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया दी है.

Ayodhya News: प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है. कभी सड़के धसने को लेकर तो कभी राम मंदिर की छत से पानी के टपकने को लेकर तो कभी विद्युत पोल गिरने में भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण चर्चाओं में रही है. विद्युत पोल गिरने के पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के मामले में अयोध्या मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने सफाई दी है. गिरीश पति त्रिपाठी ने अखिलेश यादव को अयोध्या आने दर्शन करने और विकास कार्यों को देखने के साथ ही 2017 की तस्वीर से अब की विकास की तस्वीर को मिलाने की चौनौती दी है.

दरअसल, यह पूरा मामला अयोध्या धाम के अलग-अलग वार्डों में लगाए जा रहे स्ट्रीटलाइट पोल का है. अयोध्या धाम की गलियों को सुंदर बनाने के लिए फैंसी स्ट्रीटलाइट पोल लगाए जा रहे है. अयोध्या धाम के 15 वार्ड में 7186.65 लाख की लागत में 3652 डेकोरेटिव पोल हेरिटेज लाइट लगाई जाएगी. इसके लिए तीन कंपनियों मेसर्स मार्फिन इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड को 2028, मेसर्स स्नेल एनर्जी एक्यूपमेंट प्राइवेट लिमिटेड को 930 और मेसर्स ओरियंटल इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड को 694 इलेक्ट्रिक पोल लगाने का कार्यादेश जारी किया गया. जिसमे से दो फर्मों ने 90 प्रतिशत और एक फर्म ने 60 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है. 

मेयर गिरीशपति त्रिपाठी ने अखिलेश के ट्वीट का दिया जवाब
इस बीच पोल लगाने के लिए इन कंपनियों ने सड़क पर जो गड्ढे खोदे उसको ढंग से भरा भी नही जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई. वही कुछ खंभे और कुछ खंभों पर लगी लाइटें टूट गई. इसको लेकर भाजपा के तीन और सपा के एक पार्षद ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौप कर शिकायत की थी. अब इसी मामले को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. अखिलेश यादव के ट्वीट से राजनीति गरमा गई है.

अयोध्या नगर निगम के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने माना कि 12 खंबे टूट गए हैं और 114 खंभों पर लगी लाइटे भी टूट गई है हालांकि वह कहते हैं कि बंदरों के हिलाने के कारण यह सब कुछ हुआ है और अगले 5 वर्षों के लिए फ्री मरम्मत का एग्रीमेंट भी हुआ है लिहाजा जो भी खराबी होगी या टूटेगा उसको स्ट्रीट पोल लगाने वाली कंपनियां ही ठीक करेंगी.

ये भी पढ़ें: 'बीजेपी के सत्ता से बेदखल होने तक संविधान पर खतरा बरकरार', अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget