एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी निजात, प्राण प्रतिष्ठा से पहले मल्टी लेवल पार्किंग तैयार

Ayodhya Traffic: अयोध्या में कचहरी के बाहर मल्टीलेवल पार्किंग की आवश्यकता काफी लंबे समय से महसूस की जाती रही है, जिसके लिए कचहरी के पास ही मल्टी लेवल पार्किंग की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है.

UP News: रामलला के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने के बाद अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. इसे देखते हुए योगी सरकार अयोध्या में ट्रैफिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में जुटी हुई है. इसी क्रम में जिला कचहरी के बाहर मुख्य मार्ग पर अधिवक्ताओं व वादकारियों के वाहनों से लगने वाले जाम से अब नगरवासियों को निजात मिलने वाली है. राज्य स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत अयोध्या में कचहरी के बाहर मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. मल्टी लेवल पार्किंग के बन जाने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को अपने वाहन खड़ा करने के लिए सड़कों पर स्थान ढूंढने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

अयोध्या जनपद में कचहरी के बाहर मल्टीलेवल पार्किंग की आवश्यकता काफी लंबे समय से महसूस की जाती रही है, जिसके लिए कचहरी के पास ही मल्टी लेवल पार्किंग की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है. बता दें कि 2007 में कचहरी में हुए बम ब्लास्ट कांड के बाद परिसर में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था. जिला प्रशासन के अधिकारियों के अतिरिक्त किसी अन्य का वाहन कचहरी परिसर में दाखिल नहीं हो सकता था. इसके बाद अधिवक्ता और वादकारी सड़कों पर इधर-उधर वाहनों को खड़ा करने लगे, जिससे सड़क पर जाम की समस्या बढ़ती गई.

इस समस्या का निदान करने के लिए अधिवक्ता संघ की ओर से कई बार शासन से मांग की जाती रही. अधिवक्ताओं की इस मांग को पूरा करने के लिए योगी सरकार ने राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत 37.08 करोड़ की लागत वाली स्मार्ट वाहन पार्किंग एवं दुकानों का निर्माण कराने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएनडीएस उत्तर प्रदेश जल निगम अयोध्या को सौप दिया था. 20 मार्च 2022 को मल्टी लेवल पार्किंग की बिल्डिंग का निर्माण प्रारंभ हुआ. कार्य लगभग 96 प्रतिशत पूरा हो चुका है. इस मल्टी लेवल पार्किंग में 282 चार पहिया वाहन 309 दो पहिया वाहन 15 दुकान व एक कैंटीन की व्यवस्था की गई है. इस बिल्डिंग में चार लिफ्ट भी लगाई गई हैं. इस के अलावा ई-चार्जिंग पॉइंट भी बनाया गया. 15 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा दी गई थी. इस सीमा के अंदर निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. शीघ्र ही अधिवक्ता व वादकारी अपने वाहन मल्टी लेवल पार्किंग में खड़ी कर सकेंगे करेंगे.

UP News: महंत नरेंद्र गिरि संदिग्ध मौत मामले में कोर्ट में फिर हाजिर नहीं हुए अमर गिरि, अदालत ने जारी किया समन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget