एक्सप्लोरर

Ayodhya News: छत्तीसगढ़ से अयोध्या पहुंचे अनोखे भक्त, चेहरे पर गुदवा रखा है श्रीराम का नाम, जानें इसकी वजह

UP News: छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीराम के ऐसे भक्त रहते हैं जिन्होंने अपने शरीर को ही उनका मंदिर बना लिया है. राम भक्तों की यह टोली इन दिनों अयोध्या आई हुई है.

Ayodhya News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से अनोखे राम भक्तों का एक जत्था राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) पहुंचा है. सभी भक्तों के पूरे शरीर पर 'राम-राम' का लिखा हुआ है. इनके समुदाय में पिछले 150 वर्षों से अधिक समय से अपने शरीर के हर हिस्से पर राम नाम लिखने की परंपरा है. कहा जाता है कि इन लोगों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया था, इसलिए अपने पूरे शरीर में राम नाम लिखवा करके मन को ही मंदिर बना लिया. दूसरी मान्यता यह है कि जब मुगल शासनकाल में मंदिर तोड़ दिए गए, तो उन्होंने अपने पूरे शरीर पर राम का नाम लिखवा लिया और वे राम नाम जाप करते हैं. इस समुदाय में जुड़ने के लिए जाति और धर्म की बात नहीं होती. जो भी अपने शरीर पर राम नाम लिखना शुरू कर देता है, इनके समुदाय रामनामी समुदाय में शामिल हो जाता है. यह समुदाय छत्तीसगढ़ के खासतौर पर जांगजीर चंपा, बिलासपुर और रायपुर समेत छह जिलों में खासतौर पर पाया जाता है.

शरीर पर राम नाम लिखने के लिए यह स्याही भी खुद बनाते हैं. इस समुदाय से जुड़ने के लिए शर्त है कि लोग शाकाहारी रहेंगे और नशे का सेवन नहीं करेंगे और झूठ नहीं बोलेंगे. इनकी आने वाली पीढ़ी भी राम नाम के प्रति आकर्षित है और आगे भी अपनी परंपरा को इसी तरह बढ़ाना चाहते हैं. राम भक्त गुलाराम रामनवमी ने बताया, 'करीब 150 से 200 साल हो रहा है हमारे पूर्वज राम का नाम गाते-भजते आ रहे हैं. जब हमारा देश स्वतंत्र नहीं हुआ था उस समय हमारे यहां जातिवाद ज्यादा था. बताया जाता है कि जब हमारे लोगों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया तो उन्होंने पूरे शरीर में राम नाम लिखवा करके मन को ही मंदिर बना लिया और दूसरा जब मुगल शासनकाल में मंदिर तोड़ दिए गए तब शरीर पर राम नाम अंकित करवाए गए.'

समुदाय में शामिल होने के लिए खास है शर्त
गुलाराम ने बताया कि राम का नाम लिखाने से पहले हमें यह बात ध्यान रखनी होती है कि हम किसी भी प्रकार का नशा ना करें और दूसरा शाकाहारी रहें और तीसरी बात सदा सत्य बोलें, मन से वचन से कर्म से किसी को भी पीड़ा ना पहुंचाएं. इसके बाद आप राम का नाम लिखा सकते हैं. इसमें कोई जाति बंधन नहीं है. कोई भी जाति का हो कोई भी वर्णन का हो, वह राम नाम लिखा कर भजन कर सकता है. एक अन्य राम भक्त शेख बाई ने बताया, 'अगली पीढ़ी कहती है कि हम यह परंपरा चलाएंगे, छोड़ेंगे नहीं, हमारी परंपरा चल रही है, हम उसको क्यों छोड़ें, अब गाएंगे, बजाएंगे और राम नाम लिखा जाएगा और समाज में सुधार करेंगे. हमारे बच्चे यही चाहते हैं.'

ये भी पढ़ें-

Dehradun News: यूट्यूबर लता अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
वाराणसी एयर शो के पास पर मोदी-योगी की फोटो, अजय राय ने BJP विधायकों पर लगाए आरोप
वाराणसी एयर शो के पास पर मोदी-योगी की फोटो, अजय राय ने BJP विधायकों पर लगाए आरोप
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget