एक्सप्लोरर

Ayodhya News: रामलला के दर्शन करने पहुंचे प्रमोद कृष्णम, जानें ज्ञानवापी, ताजमहल, कुतुब मीनार पर क्या बोले कांग्रेस नेता?

UP Latest News: कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम रामलला के दरबार पहुंचे, जहां वे भगवान राम लला के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया से रूबरू हुए.

Ayodhya Latest News: अयोध्या में कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम रामलला के दरबार पहुंचे. दर्शन, पूजन किया और राम झरोखे से ही भगवान राम लला के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया से भी रूबरू हुए. अयोध्या पहुंचे प्रमोद कृष्णम ने मीडिया से बात करते हुए ज्ञानवापी मामले पर कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं है जो सामने आ गया उसको किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है. आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ हरियाणा के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मांग करते हुए कहा कि ताजमहल और कुतुब मीनार भारत सरकार हिंदुओं को सौंप दें. राज ठाकरे के विरोध के मामले पर बोलते हुए कहा कि बृज भूषण शरण सिंह और राज ठाकरे दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं वहीं ओवैसी को राज ठाकरे का सौतेला भाई बताते हुए कहा कि ना तो इनका कोई धर्म है और ना ही कोई मजहब. 

ज्ञानवापी मामले पर खुशी व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह बहुत ही चमत्कारी विषय है और हमारी आस्था से जुड़ा हुआ है. मामला कोर्ट के अधीन है और न्यायालय के किसी भी फैसले का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि हम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं. पहले भी किया है और अब भी करेंगे. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि ज्ञानवापी का मामला हमारी आस्था से जुड़ा हुआ है. भारत की जन भावना से जुड़ा हुआ विषय है.

ताजमहल प्रकरण पर बोलते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुतुब मीनार और ताजमहल भारत सरकार के अधीन है. किसी धर्म से जुड़ा हुए नहीं हैं साथ ही मांग करते हुए कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि ताजमहल और कुतुब मीनार भारत सरकार हिंदुओं को सौंप दें. यह विषय भारत सरकार का है हम राष्ट्र और देश के साथ हैं.

राज ठाकरे के अयोध्या विरोध के मामले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बेबाकी से अपनी राय देते हुए कहा कि बृज भूषण शरण सिंह और राज ठाकरे दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं. इनका धर्म और भावनाओं से लेना देना नहीं है. यह अपनी दुकान चमकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं.  

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ मौजूद थे और उन्होंने ज्ञानवापी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ज्ञानवापी में अभी तो विराट शिवलिंग मिलने की बात है. तत्वों के आधार पर सरकार जो भी जानकारी देगी इस मामले पर कोई भी विस्तृत जानकारी सरकार देगी.

न्यायपालिका पर विश्वास है और न्यायपालिका ने राम मंदिर मामले पर फैसला दिया था. समय जरूर लग सकता है लेकिन न्याय संगत फैसले लिए जाएंगे. 

इसे भी पढ़ें:

UP Weather Update: यूपी में गर्मी से बुरा हाल, बांदा में 49 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, घर से निकलना हुआ मुश्किल

Gyanvapi Masjid Survey: शिवलिंग मिलने के दावे पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget