एक्सप्लोरर

अयोध्या मामले पर मानेंगे सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कयामत तक रहेगी मस्जिद: अरशद मदनी

अयोध्या मामले पर फैसले से पहले अरशद मदनी ने कहा कि बाबरी मस्जिद का मुकदमा न केवल जमीन की लड़ाई है, बल्कि मुकदमा देश के संविधान और कानून की सर्वोच्चता का भी मुकदमा है।

नई दिल्ली, एजेंसी। अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है। फैसले से पहले देश में मुसलमानों के प्रमुख संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिन्द ने बुधवार को कहा कि बाबरी मस्जिद-राम जन्म भूमि जमीन विवाद पर शीर्ष अदालत का जो भी फैसला होगा, उसे माना जाएगा। उन्होंने सभी से न्यायालय के फैसले का सम्मान करने की अपील की। जमीयत प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने प्रेस वार्ता में कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट में अपने सबूत पेश किए हैं और अब जो भी फैसला आएगा, उसका सम्मान करना चाहिए।

मदनी ने यह भी उम्मीद जताई कि शीर्ष अदालत कानून के आधार पर फैसला देगी न कि आस्था के आधार पर। उन्होंने यह भी कहा कि देश में सांप्रदायिक सौहार्द हर-हाल में कायम रहना चाहिए। मदनी ने कहा कि कुछ महीने पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से उनकी मुलाकात भी इसी मुद्दे को लेकर हुई थी।

अदालत के फैसले से पहले किसी तरह की मध्यस्थता की सम्भावना को खारिज करते हुए मदनी ने कहा कि, 'बाबरी मस्जिद शरिया के मुताबिक एक मस्जिद है और कयामत तक मस्जिद रहेगी। किसी शख्स के पास यह अधिकार नहीं है कि वह किसी विकल्प की उम्मीद में मस्जिद के दावे से पीछे हट जाए।' मदनी ने यह भी कहा कि बाबरी मस्जिद का मुकदमा न केवल जमीन की लड़ाई है, बल्कि मुकदमा देश के संविधान और कानून की सर्वोच्चता का भी मुकदमा है।

अयोध्या मामले पर मानेंगे सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कयामत तक रहेगी मस्जिद: अरशद मदनी

गौरतलब है कि, सुप्रीम कोर्ट धार्मिक भावनाओं एवं राजनीति के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में 17 नवंबर से पहले फैसला सुना सकती है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई उसी दिन सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वह राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में संविधान पीठ की अगुवाई कर रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget