एक्सप्लोरर

Ayodhya Case अयोध्या फैसले के मद्देनजर मुख्यमंत्री की आधी रात तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

अयोध्या में राम जन्मभूमि को लेकर आनेवाले फैसले के बाद राज्य की योगी सरकार किसी भी तरह की चूक नहीं चाहती। जिसके चलते सीएम खुद सारी व्यवस्थाओं पर बारीकी नजर रख रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के डीएम व कप्तान से बातचीत की

लखनऊ,संतोष कुमार। अयोध्या विवाद की फैसले की घड़ी ज्यों ज्यों नजदीक आती जा रही है उत्तर प्रदेश में संवेदनशीलता के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद करने की कवायद तेज़ की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले सप्ताह आने वाले संभावित फैसले के मद्देनजर मुख्यमंत्री आवास से 4 घंटे तक मैराथन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एक तरफ खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डीजीपी, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, डीजी इंटेलिजेंस समेत तमाम अफसर मौजूद थे। वहीं दूसरी तरफ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिले के अधिकारी कमिश्नर एस बी आई जी और एडीजी मौजूद रहे। रात 12:00 बजे तक चली इस बैठक में मुख्यमंत्री ने अयोध्या के मद्देनजर एहतियातन उठाए जाने वाले कदम के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले अफसरों को भी हिदायत दी कि इस बार लापरवाही कार्रवाई का कारण बनेगी।

देश के सबसे बड़े विवाद का सबसे बड़ी अदालत फैसला सुनाने जा रही है। अगले हफ्ते अयोध्या प्रकरण में आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8:00 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू की तो जाकर रात 12:00 बजे खत्म हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि माहौल को खराब करने वालों के खिलाफ सख्त सख्ती से निपटा जाए। अराजकता फैलाने के लिए किसी को छूट नहीं है। छोटी से छोटी घटना पर भी अफसर नजर रखें। हर जिले में कंट्रोल रूम के जरिए घटनाओं पर पुलिस की मौजूदगी और कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने जनता के साथ-साथ स्थानीय नेताओं और धर्म गुरु के साथ प्रशासन के संवाद को बढ़ाने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अफसर धर्मगुरुओं के साथ बैठक करें, पीस कमेटी की मीटिंग करें, फुल पेट्रोलिंग की जाए।

डायल 112 की गाड़ियों का नया रूट मैप तैयार कर संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाए। तमाम हिदायत के बीच मुख्यमंत्री ने सभी कमिश्नर एडीजी और आईजी को जिले में एक रात बिताने का निर्देश भी दिया। अफसर जिले में रात में रुके, जनता और कर्मचारियों से सीधे संवाद स्थापित करें।

अयोध्या फैसले के मद्देनजर अयोध्या और लखनऊ में हेलीकॉप्टर की व्यवस्था रखी जाए ताकि आपातकाल में हर स्थिति से निपटा जा सके। मुख्यमंत्री ने जनता के प्रति पुलिस के अच्छे व्यवहार पर जोर देते हुए कहा कि आम आदमी में पुलिस के प्रति विश्वास होना चाहिए अपराधियों में पुलिस का खौफ हो।

कई जिलों के डीएम को लगी फटकार

4 घंटे की बैठक में कई जिलों के डीएम और कप्तान मुख्यमंत्री की फटकार का भी शिकार हुए। प्रयागराज, देवरिया, गोंडा, अंबेडकरनगर के अफसरों को मुख्यमंत्री ने हिदायत देते हुए निर्देश दिया कि हालात पर जल्द काबू पाना सीखे नहीं तो कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। पहले सामूहिक संवाद के बाद मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अफसरों के साथ एक-एक कर बात भी की और हर जिले में की जा रही सुरक्षा व्यवस्था पर अफसरों से जवाब तलब भी किया। रात 12:00 बजे तक चली इस मैराथन बैठक को अयोध्या फैसले के मद्देनजर अहम बैठक रही जिसमें मुख्यमंत्री ने तमाम निर्देशों के बीच अफसरों को सतर्क और संवेदनशील रहने की हिदायत भी दी गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Siddharthnagar News: यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए रामपुर जाएंगे सपा सांसद, अखिलेश यादव के निर्देश पर बना डेलीगेशन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए रामपुर जाएंगे सपा सांसद, अखिलेश यादव के निर्देश पर बना डेलीगेशन

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget