एक्सप्लोरर

Ayodhya News: रामभक्तों को मिलने जा रही है श्रीराम एयरपोर्ट की सौगात, 2025 तक होगा पूरा बनकर तैयार

Shri Ram Airport: श्रीराम एयरपोर्ट को उन्हीं पत्थरों से तैयार किया जा रहा है, जिनसे श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो रहा है. इस पर हुई नक्काशी भी श्रीराम मंदिर से मिलती जुलती दिखाई देने वाली है.

Ayodhya News: राम भक्तों को 2023 में श्रीराम एयरपोर्ट की एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. श्रीराम एयरपोर्ट तकनीकी सुविधाओं से लैस होगा और इस एयरपोर्ट पर पहुंचते ही राम मंदिर की झलक दिखाई देगी, क्योंकि भगवान रामलला मंदिर का अक्टूबर 2023 में प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगा और भगवान रामलला जनवरी 2024 में अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. भगवान रामलला के मंदिर में विराजमान होने से पहले ही श्रीराम एयरपोर्ट पर उड़ान शुरू हो जाएगी और देशों-विदेशों में बैठे राम भक्त हवाई सफर के माध्यम से अयोध्या आ सकेंगे और भगवान रामलला का दर्शन और पूजन कर सकेंगे.

श्रीराम एयरपोर्ट को उन्हीं पत्थरों से तैयार किया जा रहा है, जिनसे श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो रहा है. इस पर हुई नक्काशी भी श्रीराम मंदिर से मिलती जुलती दिखाई देने वाली है. निर्माण के समय की बात करें तो उसमें भी आपको काफी कुछ समानता दिखाई देगी. श्री राम जन्मभूमि मंदिर की तरह यह भी दो चरणों में तैयार होगा, पहला चरण रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के 3 महीने पहले तैयार हो जाएगा, तो दूसरा चरण 2025 में पूरी तरह श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के पहले पूरा हो जाएगा. इसके चलते देश विदेश से रामभक्त सुगमता से अयोध्या पहुंच सकेंगे.

श्रीराम एयरपोर्ट पर दिखेगी राम मंदिर की झलक
एयरपोर्ट मैनेजर राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जहां पर भी पत्थर का प्रयोग किया जा रहा है, वहां पर पत्थर का प्रयोग किया जाएगा, जो अयोध्या मंदिर है उस मंदिर की छवि पर ही यहां पर पूरा एयरपोर्ट का लुक दे रहे हैं और इसी कोशिश में यह एयरपोर्ट जल्दी से पूरा होगा बस पत्थर के आने में देरी ना हो क्योंकि जो पत्थर वहां पर लग रहा है उसकी खपत बहुत ही ज्यादा है. इसलिए सप्लाई में भी टाइम लगता है.

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट पर दिन और रात दोनों समय विमानों का संचालन होगा, उसकी वजह से रनवे की लंबाई 900 मीटर बढ़ाई गई है और रनवे बिल्डिंग और स्ट्रक्चर में भी कुछ बदलाव किए जा रहे है, जिसके कारण प्रथम चरण को लेकर निर्माण की तय समय सीमा लगभग 2 माह बढ़ गई है. इसके कारण अब जून 2023 तक एयरपोर्ट के सिविल और इलेक्ट्रिकल रेलवे का काम पूरा हो सकेगा.

फेज वन में ऐसे होगा संचालन
एयरपोर्ट मैनेजर राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि फेज वन के लिए जो हमारा डे नाइट में लैंडिंग का प्रपोजल था, वह बाद में नाइट लैंडिंग में कन्वर्ट किया गया. नाइट लैंडिंग की वजह से कुछ पैरामीटर चेंज हुए हैं, उसकी वजह से लगभग जून तक कंप्लीट करेंगे. इसमें हम लोगों ने रनवे को 900 मीटर शिफ्ट किया है. अभी फिलहाल हम लोग जून तक सिविल और इलेक्ट्रिकल रनवे का काम पूरा करेंगे.

बता दे कि पहले 31 मार्च तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो जाना था, अब यह जून तक होगा लेकिन संचालन में देरी ना हो इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह तय किया है कि निर्माण के पहले अप्रैल से ही डीजीसीए (DGCA) से लाइसेंस लेने की प्रक्रिया प्रारंभ कर देंगे. इस प्रक्रिया में 2 से 3 माह का समय लगता है जब सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो जून में निर्माण के फौरन बाद उसका निरीक्षण हो जाएगा और अगस्त तक लाइसेंस मिलने के बाद सितंबर के अंत तक अक्तूबर महीने में विमानों का संचालन शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, असदुद्दीन ओवैसी पर भी बरसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget