एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: आज से अक्षत निमंत्रण अभियान की शुरू, 5 लाख गांवों और मंदिर में पहुंचेगा पूजित अक्षत, जानें- तैयारी

Ram Mandir Inauguration: इस अभियान के तहत पूजित अक्षत को घर-घर संपर्क अभियान करते हुए पहुंचाया जाएगा और जन-जन का रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अक्षत निमंत्रण अभियान शुरू हो गया है. इसके तहत भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले रामभक्तों को अयोध्या आने के लिए आमंत्रित करने के लिए पूजित अक्षत के साथ आमंत्रण भेजा जा रहा है. ये पूजित अक्षत भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में क़रीब पाँच लाख गाँवों और मंदिरों में भेजा जा रहा है. 

अक्षत निमंत्रण अभियान का श्री गणेश नव वर्ष के पहले दिन सुबह ग्यारह बजे से किया गया. जिसकी शरुआत रामलला नगर के हनुमान मंदिर मातेगन चौराहे से हुई. इस दौरान अतिथि के रूप में संत जय राम दास, महाराज, वैदेही वल्लभ सरन महाराज, विश्व हिंदू परिषद से चंपत राय, क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संघचालक श्रीमान विक्रमा, महानगर कार्यवाह देवेंद्र, सह कारवां समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद रही. 

घर-घर किया जाएगा संपर्क अभियान
इस अभियान के तहत पूजित अक्षत को घर-घर संपर्क अभियान करते हुए पहुंचाया जाएगा और जन-जन का रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी. इसके तहत भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले रामभक्तों को अयोध्या आमंत्रित करने के लिए पूजित अक्षत के साथ आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है. यह पूजित अक्षत भारत के 5 लाख गांव और मंदिरो में भेजा जाएगा. 

इस निमंत्रण में पूजित अक्षत के साथ भगवान राम की एक तस्वीर होगी. इसके साथ ही इसमें एक पत्रक को भी दिया जाएगा, जिसे ख़ासतौर पर छपवाया गया है. इसके ज़रिए एक तरफ जहां भक्तों को भगवान की राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घर के पास मंदिर में क्या करें, इसकी जानकारी भी पत्रक में दी गई है. 

आपको बता दें कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. ऐसे में देशभर से चार हज़ार साधु-संतों को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है और तमाम क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों समेत विपक्षी दलों के नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है.

UP Politics: यूपी के लिए नई तस्वीर गढ़ेगा साल 2024, सपा-बीएसपी और कांग्रेस से अलग बीजेपी बैठा रही नए समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget