एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की हुई बैठक, अविनाश पांडे बोले- इस बार बनेगी कांग्रेस सरकार

Uttarakhand Election 2022: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर देहरादून में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक हुई. अध्यक्ष अविनाश पांडे ने कहा कि जनता इस बार बदलाव चाहती है.

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजधानी देहरादून में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक हुई. कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी, सह प्रभारी दीपिका पांडे, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह शामिल हुए. पार्टी की आगामी रणनीति और टिकट वितरण के फार्मूले को लेकर बैठक में चर्चा हुई.

साल 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की प्रदेश मुख्यालय में यह पहली बैठक आयोजित की गई. इसके साथ ही कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक हुई और विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से जीत हासिल करने और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने को लेकर रणनीति तय की गई. स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने कहा कि जनता इस बार बदलाव चाहती है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी. टिकट वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि सक्रिय युवा और महिलाओं की को मौका दिया जाएगा.

अविनाश पांडेय ने कही ये बड़ी बात 

इस बारे में बात करते हुए अविनाश पांडे ने बताया, 'देश में बदलाव की हवा है, जनता परिवर्तन को तैयार है. उत्तराखंड में निश्चित 2022 में कांग्रेस की सरकार आएगी.' उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है. उत्तराखंड कांग्रेस पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि जल्द कांग्रेस के पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेंगे. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं और कार्यकर्ताओं को टिकट दिए जाने के सुझाव आये हैं, जिसपर अगला कदम उठाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: चुनाव से पहले यूपी में खोली जाएंगी बैंकों की 700 शाखाएं, इतने ही एटीएम भी लगेंगे

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ का बाल प्रेम कानपुर में दिखा, बच्चों के साथ खिंचवाई फोटो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें...
कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें...
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
UP MLC चुनावः आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी, BJP पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप
UP MLC चुनावः आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी, BJP पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget