एक्सप्लोरर

जिंदगी पर भारी पड़ी चालान की राशि, जुर्माना सुनकर चली गई ऑटो चालक की जान

जौनपुर में ऑटो चालक की सदमे से मौत हो गई। नियमों के उल्लंघन के चलते उसके ऑटो का चालान किया गया था। चालान राशि से वो गहरे सदमे में था।

जौनपुर, एबीपी गंगा। देश में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद चालान की राशि में भारी-भरकम बढ़ोतरी हुई है। चालान की तगड़ी राशि लोगों की जान पर आफत बनकर टूट रही है। घटना जौनपुर की है यहां जुर्माने की राशि सुनकर ऑटो चालक को गहरा सदमा लगा जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद निवासी गणेश था। गणेश ऑटो चलाकर अपने परिवार का पेट पालता था।

आरोप है कि 31 अगस्त को परिवहन विभाग की पीटीओ ने उसके ऑटो रिक्शा का 18 हजार पांच सौ रूपये का चालान काट दिया था। परिवहन विभाग ने जब उसे जुर्माने की रकम सुनाई तो वो वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। गंभीर हालत में गणेश को बीएचयू ले जाया गया। यहां भी आराम न मिला तो एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। जिंदगी पर भारी पड़ी चालान की राशि, जुर्माना सुनकर चली गई ऑटो चालक की जान

बतादें कि परिवहन विभाग की प्रवर्तन अधिकारी स्मिता वर्मा ने चेकिंग के दौरान उसके ऑटो का परमिट, पर्यावरण फेल होने और ड्राईविंग लाईसेंस न होने समेत छह मामले में कुल 18 हजार पांच सौ रूपये का चालान काट दिया था। प्रतिदिन चार से पांच सौ रूपये कमाकर अपने परिवार का पेट पालने वाला गणेश इतनी बड़ी रकम का चालान कटने से सदमे में आ गया। सदमे में पहुंचे गणेश का कई अस्पतालों में इलाज चला, लेकिन 23 सितंबर को उसने दम तोड़ दिया।

गणेश की मौत पर प्रशासनिक अमला चुप्पी साधे बैठा है। जिला अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी भी अपने विभाग के बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। ये भी तय नहीं हो पा रहा कि गणेश की मौत का जिम्मेदार कौन है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में आया UCC तो BJP से ज्यादा सपा-कांग्रेस का फायदा! एक्सपर्ट ने बताया कैसे?
UP में आया UCC तो BJP से ज्यादा सपा-कांग्रेस का फायदा! एक्सपर्ट ने बताया कैसे?
UCC पर चर्चा के बीच गृह मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम योगी का पहला बयान, जानें- क्या कहा?
UCC पर चर्चा के बीच गृह मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम योगी का पहला बयान, जानें- क्या कहा?
'हम तो बस...' अमित शाह के UCC वाले बयान पर अखिलेश की पहली प्रतिक्रिया
'हम तो बस...' अमित शाह के UCC वाले बयान पर अखिलेश की पहली प्रतिक्रिया
रूस में फंसे शामली-मुजफ्फरनगर के 3 छात्र, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
रूस में फंसे शामली-मुजफ्फरनगर के 3 छात्र, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

वीडियोज

KBC 18: Amitabh Bachchan ने Jaya Bachchan के साथ Time पर पहुंचने का Secret बताया
Bigg Boss 20: Mary Kom के बयान पर विवाद, Team ने Clarification के साथ मांगी माफी
Yaadein: 🤗Dev और Srishti की जिंदगी में लौटीं बहारें! गांव में मिली जिंदगी की नई खुशी। #sbs
Bigg Boss 20: Gullu-Kanika के Love Angle पर सवाल, Audience को क्यों लग रहा है Romance Fake?
Bigg Boss 20: Uditi Singh की One Life खत्म, Kanika Mann-Gullu की Chemistry बनी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UCC पर मंत्री नितेश राणे बोले, 'अगर ओवैसी जी को ऐतराज है तो हम...'
UCC पर मंत्री नितेश राणे बोले, 'अगर ओवैसी जी को ऐतराज है तो हम...'
BRICS समिट के दौरान तारिक रहमान को नहीं बुलाया गया? बांग्लादेश की खुली झूठ की पोल
BRICS समिट के दौरान तारिक रहमान को नहीं बुलाया गया? बांग्लादेश की खुली झूठ की पोल
ट्रंप जूनियर की शादी में रूसी अरबपति का पैसा! पुतिन के करीबी ने दो रातों में बहाया पैसा
ट्रंप जूनियर की शादी में रूसी अरबपति का पैसा! पुतिन के करीबी ने दो रातों में बहाया पैसा
पाकिस्तान क्रिकेट का सबसे खराब दौर, रैंकिंग में जिम्बाब्वे से पिछड़ने के करीब
पाकिस्तान क्रिकेट का सबसे खराब दौर, रैंकिंग में जिम्बाब्वे से पिछड़ने के करीब
'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में, चेक करें लिस्ट
राजपाल यादव पर SC की अहम टिप्पणी, 'आपका आचरण विश्वसनीय नहीं रहा, फिर भी...'
राजपाल यादव पर SC की अहम टिप्पणी, 'आपका आचरण विश्वसनीय नहीं रहा, फिर भी...'
शुभेंदु अधिकारी ने बताया नंदीग्राम में कितने वोटों से जीतेगी BJP?
शुभेंदु अधिकारी ने बताया नंदीग्राम में कितने वोटों से जीतेगी BJP?
JDU-चिराग के बाद अब TDP का आया UCC पर रिएक्शन, कहा- 'हम पूरी तरह से...'
JDU-चिराग के बाद अब TDP का आया UCC पर रिएक्शन, कहा- 'हम पूरी तरह से...'
Embed widget