एक्सप्लोरर

कानूनी दांव पेच में फंसा परिवार, परिजनों पर लगा खिलाड़ी बेटी की हत्या का आरोप

खिलाड़ी बेटी की आत्महत्या के मामले में एक तरफ महिला आयोग के सामने पुलिस प्रताड़ना को सच मानती तो दूसरी ओर कानूनी दांव पेच में अब खिलाड़ी बेटी का परिवार अपनी ही बेटी के हत्या का आरोपी बनकर घूम रहा है।

लखनऊ, संतोष कुमार शर्मा। उन्नाव कांड ने यूपी पुलिस की लापरवाही में ऐसा तमाशा किया कि आज उत्तर प्रदेश सरकार बैकफुट पर है और उन्नाव कांड की आड़ में सूबे की कानून व्यवस्था विरोधियों के निशाने पर। लेकिन इस फजीहत के बावजूद यूपी पुलिस ने कोई सबक लिया हो ऐसा नहीं है।

ताजा मामला उत्तर प्रदेश और देश की होनहार खिलाड़ी की आत्महत्या का है। जिसमें पीड़िता के पिता ने खिलाड़ी बेटी को ब्लैकमेल करने वाले युवक पर एफआईआर दर्ज कराई तो लखनऊ पुलिस ने आरोपी युवक की तरफ से खिलाड़ी बेटी के पिता और उसके परिवार पर ही उल्टे मुकदमा लिख लिया। महीनों बीत जाने के बाद भी दोनों मामलों में पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। खिलाड़ी बेटी का पिता न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।

मेडल और पुरस्कार होनहार बेटी की उपलब्धियों की गवाही देता है जो आने वाले ओलंपिक में महाभारत कालीन खेल आत्या-पात्या में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही थी और 6 महीने पहले तक वह प्रदेश की आत्या-पात्या टीम की कप्तान भी थी। उत्तर प्रदेश और देश का आत्या-पात्या खेल में मान बढ़ाने वाली बेटी के मेडल, कप और पुरस्कार परिवार के लोगों ने उस कमरे में सजा रखे हैं जिसमें शिवानी ने बीती 11 मार्च 2019 को आत्महत्या की थी।

कानूनी दांव पेच में फंसा परिवार, परिजनों पर लगा खिलाड़ी बेटी की हत्या का आरोप

पिता अरुण शर्मा ने बेटी की आत्महत्या को पहले नासमझी में उठाया कदम समझा लेकिन घटना के 2 दिन बाद जब शिवानी के दोस्तों से पूछताछ की गई और उसका मोबाइल खंगाला गया तो तस्वीर साफ होती चली गई। परिवार का आरोप है कि बेटी ने पीजीआई इलाके के रहने वाले युवक आकाश जायसवाल की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या की है। आकाश जायसवाल उनकी बेटी को किसी बात को लेकर ब्लैकमेल कर रहा था।

आत्महत्या से पहले शिवानी के मोबाइल पर आया आखरी मैसेज भी आकाश का ही था। परिवार ने आकाश जयसवाल पर 24 मार्च को कैसरबाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। बेटी के मौत के पीछे सच्चाई जानने के लिए परिवार ने कैसरबाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया तो आरोपी आकाश जायसवाल ने भी एफआईआर दर्ज होने के 3 महीने बाद जून के महीने में शिवानी के परिवार पर ही उल्टे मुकदमा लिखा दिया।

कानूनी दांव पेच में फंसा परिवार, परिजनों पर लगा खिलाड़ी बेटी की हत्या का आरोप

खिलाड़ी बेटी के पिता की तहरीर पर दर्ज केस में पुलिस ने विवेचना शुरू की तो कानूनी दांव पेच चलते हुए आरोपी आकाश जायसवाल ने शिवानी के पिता भाई और मां पर शिवानी को प्रताड़ित करने और मार डालने का मुकदमा लिखा दिया। एक तरफ बेटी की मौत का गम तो दूसरी ओर कानूनी दांव पेच में अब परिवार ही अपनी बेटी को प्रताड़ित कर मार डालने का आरोपी बन गया।

इस मामले पर एसपी पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि दोनों ही मामलों की विवेचना कैसरबाग पुलिस कर रही है। लेकिन सवाल इस बात का उठता है कि पिता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की विवेचना तय वक्त के बाद पूरी नहीं हो पाई है। जबकि विवेचना अधिकारी महिला आयोग के सामने लिखित मान चुका है कि आरोपी की प्रताड़ना से ही खिलाड़ी बेटी ने आत्महत्या की थी। एक तरफ महिला आयोग के सामने पुलिस प्रताड़ना को सच मानती तो दूसरी ओर कानूनी दांव पेच में अब खिलाड़ी बेटी का परिवार अपनी ही बेटी के हत्या का आरोपी बनकर घूम रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना, 28,833 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना, 28,833 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
योगी सरकार का माइक्रोबायोम प्लान तैयार, स्वास्थ्य से खेती तक होगा फायदा 
योगी सरकार का माइक्रोबायोम प्लान तैयार, स्वास्थ्य से खेती तक होगा फायदा 
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
UP में ऑपरेशन त्रिनेत्र: माफिया पर प्रहार, 4,558 करोड़ से अधिक की संपत्ति पर कार्रवाई
UP में ऑपरेशन त्रिनेत्र: माफिया पर प्रहार, 4,558 करोड़ से अधिक की संपत्ति पर कार्रवाई

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget