एक्सप्लोरर

गोंडा: महंत पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला...कमरे में खुद को बंदकर बचाई जान...मामला दर्ज

गोंडा में बाइक सवार बदमाशओं ने एक महंत पर जानलेवा हमला किया है। किसी तरह महंत ने अपनी जान बचाई। महंत के मुताबिक कुछ दिन पहले पोखर में मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था।

गोंडा, एबीपी गंगा। यूपी के बुलंदशहर में बीते दिनों साधुओं की निर्मम हत्या की वारदात के बाद साधु महात्माओं में दहशत है। बीती रात गोंडा के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा के पास एक आश्रम कुटी में दो बाइक में सवार चार बदमाशों ने महंत हमला करने का प्रयास किया। आश्रम कुटी के महंत रोज रात की तरह जब वह अपने पोखर में पानी देखने गए थे और फिर वापस लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर धावा बोल दिया। किसी तरह महंत ने भागकर अपनी जान बचायी।

भागने के प्रयास में महंत को गिरने से काफी चोटें आई और यही नहीं बदमाशओं से उनकी धक्का-मुक्की भी हुई। महंत ने किसी तरीके से कमरे के अंदर जाकर अपनी जान बचाई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू करते हुए पीड़ित महंत का मेडिकल परीक्षण करवाकर अन्य वैधानिक कार्रवाई में जुटी गई। पुलिस के मुताबिक जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बीते दिनों पोखर में मछली पकड़ने को लेकर कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था, इस हमले को विवाद से जोड़कर दिखा जा रहा है।

आपको बता दें कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सोनबरसा के पास छोटे बाबा का आश्रम है, जहां पर एक बड़ा सा तालाब है, जिसमें मछली भी पाली जाती हैं। बाबा का कहना है कि बीते दिनों कुछ लोगों द्वारा मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि बाबा अभी तक पहचान नहीं कर पाये हैं, क्योंकि सभी बदमाश अपने चेहरे को गमछे से लपेटे हुए थे। बाबा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

वहीं पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार का कहना है कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सोनबरसा के पास छोटे बाबा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है उनका मेडिकल परीक्षण करवाकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर जल्द ही इस घटना का खुलासा करेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अलीगढ़ में MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 43911 मतदाता करेंगे वोटिंग
अलीगढ़ में MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 43911 मतदाता करेंगे वोटिंग
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget