एक्सप्लोरर

...तो इस वजह से ATM से नहीं निकलेंगे 2000 रुपये के नोट, जानें- कैसे आपको होगा फायदा

बैंकों के एटीएम से जल्द ही 2000 रुपये का नोट मिलने बंद जाएंगे। आरबीआई द्वारा 2000 हजार के नोट की छपाई को पहले ही बंद किया जा चुका है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। अक्सर ये देखने को मिलता है कि 2000 के नोट को खर्च करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कारण ये है कि इतने बड़े नोट को कई बार दुकानदार इसलिए लेने से मना कर देते हैं क्योकि उनके पास खुले पैसे नहीं होते हैं। अब जरा सोचिए कि आम लोगों को 2000 के नोट खर्च ही न करनें पड़ें तो कैसा होगा। जी हां ऐसा होने वाला है क्योंकि बैंकों के एटीएम से जल्द ही 2000 रुपये का नोट मिलने बंद जाएंगे। आरबीआई द्वारा 2000 हजार के नोट की छपाई को पहले ही बंद किया जा चुका है।

एक अखबार की खबर के मुताबिक अब भारतीय स्टेट बैंक समेत कई बैंकों ने भी बाजार में 2000 के नोट को कम करने की कवायद को शुरू कर दी है। अगर किसी ग्राहक को 2000 रुपये का नोट चाहिए होगा तो वह इसे बैंक की शाखाओं से प्राप्त कर सकेगा। खास बात ये है कि 2000 रुपये के नोट की जगह बैंक एटीएम में केवल 500, 200 और 100 रुपये के करेंसी नोटों की संख्या को बढ़ाएंगे, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

money

एसबीआई समेत कई सरकारी व निजी बैंकों ने इसकी शुरुआत कर दी है। फिलहाल छोटे शहरों व कस्बों में मौजूद एटीएम में से 2000 रुपये के नोट रखने के स्लॉट (कैसेट) को हटाया जा रहा है। हालांकि बड़े शहरों में मौजूद एटीएम में यह 2000 रुपये का नोट मिलता रहेगा। यह सारा कार्य आरबीआई के दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है।

यहां आपको बता दें कि, आरबीआई ने साफ किया है कि 2000 रुपये के नोट का प्रचलन बंद नहीं किया जाएगा। यह नोट आगे भी चलता रहेगा। एटीएम के बजाए कोई ग्राहक इनको बैंक शाखाओं से ले सकते हैं। फिलहाल छोटे शहरों में मौजूद एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनियों को भी एटीएम से 2000 रुपये के नोट की कैसेट निकालने के लिए कहा गया है।

...तो इस वजह से ATM से नहीं निकलेंगे 2000 रुपये के नोट, जानें- कैसे आपको होगा फायदा

एसबीआई ने उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडल के उन्नाव जिले से इसकी शुरुआत कर दी है। अब आपको एसबीआई के एटीएम से 2000 के नोट नहीं मिलेंगे। बड़े नोट धीरे-धीरे कम होंगे। एटीएम मशीनों में लगे 2000 के नोट रखने वाले कैसेट (बॉक्स) को फिलहाल हटाया जा रहा है ताकि अन्य नोट रखे जा सकें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में दोस्तों ने वकील-दारोगा बनकर की मारपीट, व्यूज के लिए बनाई फेक रील
गोरखपुर में दोस्तों ने वकील-दारोगा बनकर की मारपीट, व्यूज के लिए बनाई फेक रील
हरिद्वार में MP की लड़की से रेप का आरोप, धर्म परिवर्तन का दबाव
हरिद्वार में MP की लड़की से रेप का आरोप, धर्म परिवर्तन का दबाव
महोबा में 48 घंटे की बारिश के बाद तबाही, 2 की मौत; दर्जनों मकान ढहे
महोबा में 48 घंटे की बारिश के बाद तबाही, 2 की मौत; दर्जनों मकान ढहे
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास
विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास
'द वन' का ओपनिंग वीकेंड पर गदर, 'हैवान' से 'पेद्दी' तक साल की 26 फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को दी मात
'द वन' ने ओपनिंग वीकेंड पर काटा गदर, साल की 26 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
ट्रंप ने ठुकराया प्रस्ताव तो बोला ईरान-'हम न्यूयॉर्क युद्ध बढ़ाने...'
ट्रंप ने ठुकराया प्रस्ताव तो बोला ईरान-'हम न्यूयॉर्क युद्ध बढ़ाने नहीं आए'
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
प्रेगनेंसी के 8वें महीने में महिला का धांसू डांस, इंटरनेट पर मचा बवाल
प्रेगनेंसी के 8वें महीने में महिला का धांसू डांस, इंटरनेट पर मचा बवाल
Embed widget