एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: बिना स्कूल गए की पढ़ाई, अब फर्स्ट डिवीजन पास हुए अतीक अहमद के दोनों बेटे, जानें- कितने नंबर आए

Atiq Ahmed के दोनों बेटे उमेश पाल हत्याकांड के बाद चर्चा में आए थे. वह कुछ दिनों तक बाल सुधार गृह में थे और फिर उनकी बुआ को कस्टडी सौंपी गई.

ICSE Result 2024: माफिया अतीक अहमद  के दोनों बेटे 70 फीसदी से अधिक नंबरों से पास हो गए हैं. सेंट जोसेफ काॅलेज में अबान और अहजम 10वीं और 12वीं के छात्र थे.  आज ICSE के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित हुआ है. अतीक का चौथे नंबर का बेटा अहजम 12वीं का छात्र था जबकि पांचवें नंबर के बेटे अबान अहमद 10वीं की परीक्षा दी थी.

अजहम ने 76.4% नंबर हासिल किए हैं.  वहीं आबान को हाईस्‍कूल में 68.4% नंबर मिले हैं. स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि दोनों 70 फीसदी से ज्यादा अंक पाकर पास हुए हैं. चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में दोनों का नाम आया था.दोनों बेटे बाल सुधार गृह में रखे गए थे.

अक्टूबर 2023 में बाल सुधार गृह से रिहा किए गए थे. दोनों बच्चों की कस्टडी उनकी बुआ परवीन कुरैशी को मिली थी.दोनों ने स्कूल जाकर पढ़ाई नहीं की थी. पिछली बार पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ व भाई असद की मौत के चलते दोनों ने एग्जाम नहीं दिया था.

इस बार दोनों ने स्कूल जाकर एग्जाम तो दिए लेकिन क्लॉस कभी नहीं अटेंड किए थे. स्कूल के फादर ने बताया कि वह दोनों ने क्लॉस तो नहीं किया लेकिन प्रोजेक्ट आदि समय-समय पर जमा करते रहे. अतीक के दोनों बेटे एग्जाम देने के लिए स्कूल आए थे.

हाथी की चाल ने बदल ली पूर्वांचल की इस सीट पर चाल, अब चाचा भतीजे में होगी लड़ाई, BJP की राह हुई आसान?

सीआईएससीई की 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स’ (सीआईएससीई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के सोमवार को सुबह घोषित नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी. सीआईएससीई के एक अधिकारी ने बताया कि 99.47 प्रतिशत छात्रों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में सफलता हासिल की जबकि 98.19 फीसदी छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की.

सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सचिव जोसेफ इमैनुअल ने कहा, ‘‘10वीं कक्षा में 99.31 प्रतिशत लड़के पास हुए जबकि 99.65 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता हासिल की. इसी तरह, 12वीं कक्षा में लड़कों का पास प्रतिशत 97.53 रहा जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 98.92 प्रतिशत रहा.’’

10वीं कक्षा में इंडोनेशिया, सिंगापुर और दुबई के स्कूलों ने विदेशों में सबसे अच्छा 100 फीसदी प्रदर्शन किया. 12वीं कक्षा में सिंगापुर और दुबई के स्कूलों ने विदेशों में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. आईसीएसई परीक्षा (10वीं कक्षा) 60 लिखित विषयों में करायी गयी थी जिनमें से 20 भारतीय भाषाओं, 13 विदेशी भाषाओं और एक शास्त्रीय भाषा में थी.

आईसीएसई परीक्षाएं 21 फरवरी को शुरू हुईं और 28 मार्च को 18 दिन में खत्म हुईं. आईएससी परीक्षा (12वीं कक्षा) 47 लिखित विषयों में करायी गयी जिनमें से 12 भारतीय भाषाओं, चार विदेशी भाषाओं और दो शास्त्रीय भाषाओं में थी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार चर्चा नहीं चाहती, लोकतंत्र का मजाक बनाया', विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव
'सरकार चर्चा नहीं चाहती, लोकतंत्र का मजाक बनाया', विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव
नालों की सफाई में करोड़ों खर्च, फिर भी नतीजा शून्य, प्रयागराज के थानों में नाव चलाने की आई नौबत
नालों की सफाई में करोड़ों खर्च, फिर भी नतीजा शून्य, प्रयागराज के थानों में नाव चलाने की आई नौबत
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं यतींद्र मिश्रा, महंत दिनेंद्र दास ने किया दावा
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं यतींद्र मिश्रा, महंत दिनेंद्र दास ने किया दावा
अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा
अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget