एक्सप्लोरर

अतीक अहमद की दो बेनामी संपत्तियां कुर्क, डिजनीलैंड नाम से आलीशान फार्म हाउस बनाने की थी तैयारी

Prayagraj News: एसीपी श्वेताभ पांडेय के मुताबिक गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की जांच में माफिया अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज एक सौ दो मुकदमों के बारे में जानकारी हुई थी.

UP News: माफिया अतीक अहमद की मौत के डेढ़ साल बाद भी जीवन काल में किए गए उसके काले कारनामों के खिलाफ योगी सरकार का एक्शन लगातार जारी है. इसी कड़ी में प्रयागराज पुलिस ने आज माफिया अतीक अहमद की दो बेनामी संपत्तियों को कुर्क कर लिया. तकरीबन छह करोड रुपए कीमत की इन जमीनों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है. अतीक अहमद ने इस जमीन  की रजिस्ट्री एक सफाई कर्मचारी के नाम करा रखी थी. यमुना नदी के किनारे स्थित इन जमीनों पर माफिया अतीक अपने ऐशो आराम के लिए आलीशान फार्म हाउस बनाना चाहता था.

कुर्की की यह कार्रवाई असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर श्वेताभ पांडेय की अगुवाई में की गई. श्वेताभ पांडेय के मुताबिक माफिया अतीक अहमद ने शहर के नैनी इलाके में यमुना नदी के तट पर 1344 वर्ग मीटर के दो प्लाट हासिल किए थे. अतीक ने इन जमीनों की रजिस्ट्री श्याम जी सरोज नाम के एक दलित सफाई कर्मचारी के नाम पर करा रखी थी. प्रयागराज पुलिस जब अतीक के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर के केस की जांच कर रही थी तब उसे माफिया की इन दोनों बेशकीमती जमीनों के बारे में जानकारी मिली. 

दबाव बनाकर जबरन कराई थी रजिस्ट्री
इस बीच सफाई कर्मचारी श्याम जी सरोज खुद भी सामने आया और उसने इन दोनों बेनामी संपत्तियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी. उसने बताया कि माफिया अतीक अहमद और उसके गिरोह के लोगों ने दबाव डालकर रजिस्ट्री जबरन उसके नाम करा दी थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अतीक अहमद तकरीबन छह करोड़ रुपए कीमत की इन जमीनों पर आलीशान फार्म हाउस बनाने की तैयारी में था. सूत्रों के मुताबिक माफिया अतीक यहां बनने वाले फार्म हाउस का नाम डिज्नीलैंड रखना चाहता था. वह इसे स्वप्न लोक की तर्ज पर तैयार कराना चाहता था.

एसीपी श्वेताभ पांडेय के मुताबिक गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की जांच में माफिया अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज एक सौ दो मुकदमों के बारे में जानकारी हुई थी. जरूरी औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद आज इन दोनों जमीनों को कुर्क कर लिया गया. प्रयागराज के नैनी थाने के प्रभारी को इन दोनों जमीनों का प्रशासक नियुक्त किया गया है. आज कुर्की की कार्रवाई के दौरान यहां पर डुगडुगी बजा कर मुनादी कराई गई. इस दौरान जमीनों पर पुलिस की तरफ से बोर्ड भी लगाए गए. बोर्ड में यह सूचना लिखी हुई थी कि दोनों जमीनों को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्क किया गया है. इसे न तो कोई खरीद बेच सकता है और ना ही इस पर किसी तरह का कोई निर्माण किया जा सकता है.

यूपी के 11 जिलों में बाढ़ से हालात खराब, 17 की मौत, CM योगी ने दिए तत्काल मदद के निर्देश

असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर श्वेताभ पांडेय के मुताबिक माफिया और उसके गिरोह के बारे में लगातार जानकारी जुटाई जा रही है. पहले भी तमाम कार्रवाइयां की गई हैं. कार्रवाई का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. आज कुर्की की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे. माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पिछले साल 15 अप्रैल को प्रयागराज के कालविन अस्पताल में मौत के घाट उतार दिया गया था.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget