एक्सप्लोरर

Moradabad News: असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- कत्ल अभी भी जुर्म है, यूपी भी भारत का हिस्सा

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मुरादाबाद में मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर योगी सरकार पर हमला किया और प्रदेश सरकार से इंसाफ करने की मांग की है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गोकशी के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले पर सियासत गर्मा गई है. ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश में हत्या करना आज भी जुर्म है. गौ रक्षकों के भेष में मुजरिमों की पुलिस रक्षा नहीं कर सकती है. ओवैसी ने सीएम योगी से इंसाफ करने की मांग की. 

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मुरादाबाद में मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर योगी सरकार पर हमला किया और अपने अधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट कर इंसाफ की मांग की. उन्होंने सीएम योगी संबोधित करते हुए कहा कि 'इंसान का क़त्ल करना भारत में अभी भी जुर्म है, चाहे फिर वो इंसान मुसलमान ही क्यों ना हो और उत्तर प्रदेश अभी भी भारत का हिस्सा है. यूपी पुलिस बस याद दिलाना चाहता था के आप पुलिस हैं. गौ रक्षकों के भेस में बेरोजगार मुजरिमों का कोई दल नहीं. इंसाफ करिए.'

सपा के पूर्व सांसद ने भी उठाए सवाल
वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने मॉब लिंचिंग की घटना पर आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर ये मान भी लिया जाए कि मृतक वहां गाय काट रहा था तब भी उसे सजा देने का हक कानून को है. भीड़ उसे पकड़ती और पुलिस को सौंप देती. पुलिस उसे कोर्ट में पेश करती और कोर्ट उसे जेल भेज देती और फिर ये तय करती कि वो गुनहगार है या नहीं. अगर भीड़ इस तरह किसी को पीट-पीटकर मार डालती है तो कानून का राज कहां हैं? 

दरअसल ये मामला मुरादाबाद में हुई मॉब लिंचिंग से जुड़ा है. जहां एक गौ तस्कर को कुछ लोगों ने गौवंश को काटते हुए पकड़ लिया. जिसके बाद भीड़ ने आरोपी को बेरहमी से पिटाई की. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची और उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने देर रात मे ही पोस्टमार्टम कराकर पुलिस की कड़ी निगरानी में शव को सुपुर्द ए खाक करवाया. भाई की शिकायत पर मझोला थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. 

पुलिस ने मृतक के भाई की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं. मरने वाले का कोई आपराधिक इतिहास नही था. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. 

यूपी को मिलेगा एक और 700 किमी लंबा हाईवे, इन 15 जिलों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, जल्द शुरू होगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget