एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: महिलाओं के लिए अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा एलान, बोले- 'पैसे में बड़ी ताकत होती है'

Uttarakhand Elections: अरविंद केजरीवाल ने एलान करते हुए कहा कि आप के सत्ता में आने पर 18 साल से उपर की हर महिला के खाते में हजार-हजार रूपये डाले जाएंगे.

Uttarakhand Assembly Election 2022: 'पैसे की ताकत' को अहमियत देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को वादा किया कि अगर आम आदमी पार्टी (AAP) 2022 में सत्ता में आती है तो वह उत्तराखंड में 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 1000 रुपये मासिक भत्ता देगी. उन्होंने कहा कि पैसे में बड़ी ताकत होती है लेकिन महिलाएं अपने पिता, पति और पुत्र पर ही पैसों के लिए निर्भर रहती हैं इसलिए आप के सत्ता में आने पर 18 साल से उपर की हर महिला के खाते में हजार-हजार रूपये डाले जाएंगे. उन्होंने कहा, ''पैसे में बड़ी ताकत होती है. जेब में अगर पैसा हो तो आजादी रहती है. बाहर जाओ तो गोलगप्पे खा लो, एक सूट खरीद लो.''

केजरीवाल ने युवाओं को नौकरी देने के अपने वादे को भी दोहराया और कहा कि उन्हें नौकरी मिलने तक प्रत्येक को 5000 रु प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. केजरीवाल ने उत्तराखंड में सत्ता में आने के एक महीने के भीतर काशीपुर, रानीखेत, रुड़की, डीडीहाट, यमुनोत्री और कोटद्वार को जिले घोषित करने का भी वादा किया. आप द्वारा उत्तराखंड के लोगों से किए गए सभी वादों को 'गारंटी' बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में किए अपने सभी वादों को पूरा किया है. उन्होंने कहा कि अदालत ने भी उनकी गारंटी पर मुहर लगा दी है.

मैं अपने हर वादे की गारंटी देता हूं- केजरीवाल
उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक जनसभा में उन्होंने कहा, ''चाहे मुफ्त बिजली हो, मुफ्त तीर्थयात्रा हो, युवाओं के लिए नौकरी हो या महिलाओं के लिए मासिक भत्ता, मैं अपने हर वादे की गारंटी देता हूं. अगर हम उन्हें पूरा नहीं करते हैं तो लोग हमें सत्ता से बाहर कर दें.'' आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ''उनके वादे हर चुनाव से पहले अन्य राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले व्यर्थ, खोखले वादों की तरह नहीं हैं. केजरीवाल जो कहता है वह करता है.'' उन्होंने कहा कि विकास के दिल्ली मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी अच्छे सरकारी स्कूल और अस्पताल स्थापित किए जाएंगे. उन्होंने कहा, ''हमने दिल्ली में 10 लाख लोगों को नौकरी दी है. हम आपको यहां यह क्यों नहीं दे सकते?'' अपनी गारंटियों को लेकर अदालत में जाने के लिए अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर भ्रष्ट दल जनता का पैसा खा सकते हैं तो वह आम आदमी को मुफ्त की बिजली या अन्य चीजें क्यों नहीं दे सकते.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''राजनीतिक नेताओं को 4000 यूनिट बिजली मुफ्त में मिलती है, फिर आपको 300 यूनिट बिजली मुफ्त में क्यों नहीं दी जानी चाहिए?'' आप नेता ने कहा कि वह राजनीति नहीं जानते और केवल इतना जानते हैं कि काम कैसे करना है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल भी उनकी तरह राजनीति नहीं जानते हैं. उन्होंने जनता से उन्हें पांच साल का समय देने के लिए कहा. उन्होंने कहा, ''आपने बीजेपी और कांग्रेस को 10-10 साल दिए. उन्होंने राज्य को बर्बाद किया, लूटा और स्विस बैंक में पैसा जमा किया. हमें अपनी सेवा करने के लिए पांच साल दें और अगर हम काम करने में विफल रहे तो हमें बाहर फेंक दे.''

यह भी पढ़ें-

UP News: दिल्ली से लखनऊ आ रहा विस्तारा एयरलाइंस का विमान पक्षी से टकराया, बाल-बाल बचे 148 यात्री

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में सेना से जुड़े परिवारों को क्यों लुभा रही हैं पार्टियां, कितना वोट है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में मंत्री संजय निषाद ने किया शक्ति प्रदर्शन, बोले- 'मोदी-योगी सीट देते हैं और हम...'
गोरखपुर में मंत्री संजय निषाद ने किया शक्ति प्रदर्शन, बोले- 'मोदी-योगी सीट देते हैं और हम...'
अलीगढ़ में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, चचेरी बहन को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर
अलीगढ़ में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, चचेरी बहन को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर
यूपी: मंच पर फूट-फूट कर रोने लगे मंत्री संजय निषाद, कहा- '...हमको ठगने और लूटने का काम किया'
यूपी: मंच पर फूट-फूट कर रोने लगे मंत्री संजय निषाद, कहा- '...हमको ठगने और लूटने का काम किया'
गाजियाबाद: जासूसी गैंग के तीन और PAK स्पाई गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजते थे संवेदनशील जानकारी
गाजियाबाद: जासूसी गैंग के तीन और PAK स्पाई गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजते थे संवेदनशील जानकारी

वीडियोज

Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR
Dhurandhar The Revenge: आदित्य उप्पल ने बताया Dhurandhar का असली गेम, और Box Office Collection
Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
बिहार की सियासत में भूचाल, PHED मंत्री संजय सिंह पर RJD के पूर्व विधायक ने लगाए कई गंभीर आरोप
बिहार की सियासत में भूचाल, PHED मंत्री संजय सिंह पर RJD के पूर्व विधायक ने लगाए कई गंभीर आरोप
Assam Assembly Elections 2026: असम में कांग्रेस ने जारी की 5वीं लिस्ट, सात उम्मीदवारों का किया ऐलान 
Assam Assembly Elections 2026: असम में कांग्रेस ने जारी की 5वीं लिस्ट, सात उम्मीदवारों का किया ऐलान 
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
बिजली मीटर रीडिंग गलत आ रही है? तो ऐसे करें शिकायत
बिजली मीटर रीडिंग गलत आ रही है? तो ऐसे करें शिकायत
वर्क फ्रॉम थिएटर ने खींचा लोगों का ध्यान, धुरंधर की स्क्रिनिंग के बीच लैपटॉप लेकर काम करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
वर्क फ्रॉम थिएटर ने खींचा लोगों का ध्यान, धुरंधर की स्क्रिनिंग के बीच लैपटॉप लेकर काम करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
Embed widget