एक्सप्लोरर

UP ByElection 2023: छानबे-स्वार उपचुनाव में वोटरों ने दिखाई बेरुखी, पहले के मुकाबले कम रहा मतदान, जानें- आंकड़ा

UP ByElection 2023: उत्तर प्रदेश की स्वार और छानबे सीट पर पिछली बार के मुकाबले इस बार वोटिंग फीसद काफी कम रहा है. लोगों ने इस बार चुनाव में मतदान में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई.

UP ByElection 2023 Results: उत्तर प्रदेश की स्वार (Suar) और छानबे (Chhanbey) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा और दोनों स्थानों पर क्रमश: 44.95 प्रतिशत और 44.15 फीसद मतदान हुआ. अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे संपन्न हुआ. मतगणना 13 मई को होगी. एक साल पहले चुनाव में स्वार में मतदान प्रतिशत 68.8 था, जब सपा नेता आजम खान (Azam Khan) के बेटे अब्दुल्ला आजम खान (Abdullah Azam) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपना दल (सोनेलाल) के उम्मीदवार को हरा दिया था. इसी तरह छानबे विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को मतदान प्रतिशत 44.15 प्रतिशत रहा, जबकि पिछली बार चुनाव में यह 52 प्रतिशत था.

स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है जबकि छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है. मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को स्वार के कुछ बूथों पर वोट डालने से रोक रही है, लेकिन अधिकारियों ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया और कहा कि दोनों उपचुनावों में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान हुआ और ये चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए.

सपा ने लगाए गड़बड़ी के आरोप

इस बीच, समाजवादी पार्टी ने बयान जारी करके कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज समाजवादी पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन को संबोधित पत्र प्रेषित कर रामपुर जनपद के स्वार विधानसभा और मिर्जापुर जनपद के छानबे विधानसभा क्षेत्र में मतदान में धांधली तथा सत्तापक्ष द्वारा मतदाताओं को डराने-धमकाने तथा बूथ कब्जा करने की शिकायतों को तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है.

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह ने उपचुनाव से सम्बन्धित तमाम शिकायतें मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की हैं. अधिकारियों ने, हालांकि, किसी भी तरह की विसंगतियों से इनकार किया और कहा कि दोनों सीटों पर स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान हुआ. उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि स्वार और छानबे विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया. हालांकि सपा ने दोनों ही स्थानों पर मतदान में धांधली का आरोप लगाया है.

चुनाव आयोग से की शिकायत

सपा ने एक ट्वीट में कहा, 'मिर्जापुर की छानबे सीट पर उपचुनाव के लिए जारी मतदान को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सपा कार्यकर्ताओं को फोन करके धमका रहे हैं. कृपया मामले का संज्ञान ले चुनाव आयोग. सपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा व निष्पक्ष मतदान हो सुनिश्चित.' वहीं दूसरे ट्वीट में कहा, 'मिर्जापुर की छानबे विधानसभा के बूथ संख्या 289,291 पर धीमी वोटिंग हो रही है. भाजपा के पंकज सिंह व बबलू सिंह अपना दल प्रत्याशी को वोट डालने के लिए मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं. मतदाताओं को जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है.'

सपा ने एक अन्य ट्वीट में स्वार विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाया और कहा कि स्वार विधानसभा के खेमपुर, रसूलपुर, फरीदपुर,समोदिया में पुलिस मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है. ट्वीट में कहा गया है कि मतदाताओं को जबरन मतदान केंद्र से वापस लौटाया जा रहा है और चुनाव आयोग इस पर संज्ञान ले. 

चुनाव आयोग ने किया आरोपों से इनकार

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शुक्ला ने बताया कि रामपुर जिले की स्वार विधानसभा के उपचुनाव में छह उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि मिर्जापुर जिले की छानबे सीट पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं. दोनों स्थानों पर कुल 492 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. उन्होंने बताया कि दोनों ही सीटों पर कुल 6.62 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए दो सामान्य प्रेक्षक, दो व्यय प्रेक्षक तथा दो पुलिस प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं. इसके अलावा 66 सेक्टर मजिस्ट्रेट, नौ जोनल मजिस्ट्रेट और 70 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं. 

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस उपचुनाव से दूरी बना रखी है. वहीं, कांग्रेस ने सिर्फ छानबे सीट पर ही अपना उम्मीदवार उतारा है. वर्ष 2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब्दुल्ला आजम ने यहां अपना दल (सोनेलाल) के हैदर अली खान को 61,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था. इस बार सपा ने इस सीट से अनुराधा चौहान और अपना दल (सोनेलाल) ने शफीक अहमद अंसारी को उम्मीदवार बनाया है.

स्वार और छानबे उपचुनाव में मतदान संपन्न

उधर, छानबे सीट पर भाजपा ने दिवंगत विधायक राहुल कोल की पत्नी रिंकी कोल को और सपा ने कीर्ति कोल को मैदान में उतारा है. 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में, सत्तारूढ़ भाजपा के 255 विधायक हैं, और उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के क्रमशः 11 और छह विधायक हैं. सपा के 109 विधायक हैं जबकि उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के नौ विधायक हैं. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह विधायक हैं, कांग्रेस और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के दो-दो और बहुजन समाज पार्टी के एक विधायक हैं. 

ये भी पढ़ें- Watch: थाने में पुलिस के सामने सपा विधायक ने निकाली पिस्टल, बोले- 'गोली मार लूंगा...', वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow News: ईरान की मदद के लिए आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
लखनऊ: ईरान की मदद के लिए आगे आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
Fatehpur News: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप
फतेहपुर: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप
Varanasi News: अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget