एक्सप्लोरर

'हाफ गर्लफ्रें ड' में सुशांत को रिप्लेस करने पर ट्रोल हुए अर्जुन कपूर

लेखक चेतन भगत का पांच साल पुराना एक ट्वीट अचानक ट्विटर पर वायरल होने लगा है, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को अपनी पुस्तक 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित फिल्म के मुख्य अभिनेता घोषित किया था।

लेखक चेतन भगत का पांच साल पुराना एक ट्वीट अचानक ट्विटर पर वायरल होने लगा है, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को अपनी पुस्तक 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित फिल्म के मुख्य अभिनेता घोषित किया था। नेटिजेंस अब भगत के ट्वीट को साझा कर रहे हैं और भाई-भतीजावाद की मदद से फिल्म में सुशांत को हटाकर खुद आने के लिए अर्जुन कपूर को का दोषी ठहरा रहे हैं। इस कारण बुधवार को अर्जुन कपूर ट्विटर पर ट्रेंड में रहे। साल 2015, 7 नवंबर को चेतन भगत द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट में लिखा है, "यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि सुशांत, मोहित द्वारा निर्देशित फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में लीड भूमिका निभा रहे हैं।" बीते सप्ताह सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के बाद नेटिजेंस को लगता है कि वह बॉलीवुड के भाई-भतीजावाद और पावर प्ले का शिकार हुए थे। इसलिए वे सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और स्टार किड्स को ट्रोल किया जा रहा है। भगत के ट्वीट को साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा, "तो फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में सुशांत होने वाले थे, लेकिन अंत में स्टारकिड अर्जुन कपूर को फिल्म दे दिया गया। आखिर किसके इशारे पर?" अन्य ने लिखा, "देखिए कि किस तरह भ्रष्ट बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद काम करता है, अर्जुन कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को हटाकर यह फिल्म हासिल की, हैशटैगपापाहैंन।" एक अन्य ने लिखा, "आदित्य ने सुशांत को हटाया, रणवीर ने सुशांत को हटाया, फिर दिग्गज अर्जुन कपूर ने सुशांत को हटाया, तो ठीक है फिर आप में से किस किस को लगता है कि ये बस संयोग था सुशांत के साथ अन्याय नहीं। कृपया सुशांत का समर्थन करें, वरना जल्द ही हमें और सुशांत देखने मिलेंगे।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'
CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget