एक्सप्लोरर

सांसद अनिल बलूनी की गृह मंत्री से मुलाकात, सीमांत क्षेत्रों में विकास के लिए 543 करोड़ रुपये की योजना की रखी मांग

Uttarakhand: गढ़वाल से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने चमोली गढ़वाल के सीमांत क्षेत्रों में विकास के लिए गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, उन्होंने विकास परियोजनाओं के लिए 543 करोड़ रुपये की मांग रखी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के गढ़वाल से लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने चमोली जिले के सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए 543 करोड़ रुपये की योजनाओं की मांग रखी. गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गढ़वाल के सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यों को जल्द से जल्द आगे बढ़ाया जाएगा.

सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सीमांत गांवों के विकास को प्राथमिकता दे रही है. प्रधानमंत्री ने इन गांवों को "देश के पहले गांव" का दर्जा दिया है और "वाइब्रेंट विलेज" जैसी योजनाओं के माध्यम से सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. उत्तराखंड से प्रधानमंत्री मोदी का विशेष लगाव रहा है, और उनके विजन को साकार करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं.

गढ़वाल के विकास को लेकर गृह मंत्री ने दिखाई गंभीरता
अनिल बलूनी द्वारा प्रस्तुत विकास योजनाओं में प्रमुख रूप से 66 नई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शामिल है, जिससे दूरस्थ गांवों में आवागमन आसान होगा. सीमावर्ती इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी से न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि यह सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होगा.

गृह मंत्री अमित शाह ने गढ़वाल के विकास को लेकर गंभीरता दिखाई और कहा कि सीमांत क्षेत्रों की प्रगति को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रस्तावित योजनाओं पर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा. लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद अनिल बलूनी ने गढ़वाल की जनता से सीमांत क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य शुरू करने का वादा किया था. इसी वादे को निभाते हुए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर इन योजनाओं को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की.

अनिल बलूनी ने गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया
अनिल बलूनी ने गृह मंत्री अमित शाह का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गढ़वाल के सीमांत गांवों के विकास को लेकर उनका रुख हमेशा सकारात्मक रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू होगा और सीमांत क्षेत्रों में विकास की नई लहर देखने को मिलेगी.

सांसद अनिल बलूनी की इस पहल से उत्तराखंड के चमोली जिले के सीमांत क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी. खासकर कनेक्टिविटी बढ़ने से न केवल लोगों को आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा. अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि इन विकास परियोजनाओं को कितनी जल्दी मंजूरी मिलती है और उन पर कार्य कब शुरू होता है.

यह भी पढ़ें- बसपा में ठिकाने लगे मायावती के भतीजे आकाश आनंद के पास हैं ये दो विकल्प!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget