एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के विरोध में AMU में प्रदर्शन, छात्रों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

UP News: पहलगाम हमले के विरोध में देशभर में गुस्सा है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने हमले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए.

Aligarh Muslim Universty: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने आज नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों ने हाथों में पोस्टर थामकर भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे' जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया है. एएमयू में इस तरह के नारे पहली बार लगे हैं. इसके बाद छात्रों ने एक ज्ञापन गृहमंत्री के नाम प्रोक्टर मोहम्मद वसीम अली को सौंपा है.

छात्र नेता अखिल कौशल ने कहा कि  22 तारीख को कश्मीर में जब हिंदू टूरिस्ट को उनकी आइडेंटिटी देखकर मारा गया था. उसके विरुद्ध एएमयू में आज हिंदू छात्रों ने प्रोटेस्ट मार्च निकाला. साथ ही गृहमंत्री अमित शाह के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. छात्र नेता ने कहा कि जिन आतंकवादियों ने हिंदू टूरिस्ट की पहचान देखकर मारा था, मैं उनको अपनी पहचान बताना चाहता हूं कि मेरी पहचान हिंदू तन मन, हिंदू जीवन, रग रग हिंदू मेरा परिचय, इनका गजवा ए हिंद का सपना इनका सपना रह जाएगा.

'यह भारत घर में घुसकर मारना जानता है'
छात्र नेता ने कहा कि, 'मैं भारत सरकार से यह मांग करता हूं कि इनका यूएस और इजरायल की तरह इलाज करा जाए. घर में घुसकर दौड़ा-दौड़ा कर इनको मारा जाए और भारतीय सेना इनका वह इलाज करें जब उनकी आने वाली नस्ल भारत की तरफ बुरी नजर से देखे तो उनका ये सपना सपना रह जाये.  इनको पूरी दुनिया में भीख मांगने के लिए इंडियन गवर्नमेंट को मजबूर कर देना चाहिए. यह एक भारत है श्रेष्ठ भारत है और यह घर में घुसकर मारना जानता है.

छात्र नेता कुंवर मोहम्मद ने कहा, ' हमला करने वालों के लिए हम उनको ऐसी दर्दनाक सजा चाहते हैं कि भविष्य में हमारी एकता को तोड़ने का प्रयास न करें. अटैक की साजिश करने वाले व अटैक करने वाले उनकी सजा होनी चाहिए जिससे कि कोई दोबारा ऐसी हिम्मत न जुटा पाए. साथ ही भारत सरकार से मांग करते हैं कि उच्च जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएं.

AMU के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि अभी एएमयू के छात्रों ने एक ज्ञापन गृहमंत्री के नाम दिया है. ज्ञापन में उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि इस घटना का संज्ञान लेते हुए कानून के हिसाब से जो कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, वह की जाए.

ये भी पढ़ें: कश्मीर पर राजा भैया के बयान से भड़के अखिलेश यादव, नाम सुनते ही कहा- हमारा उनसे कोई...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget